लाइव न्यूज़ :

मैसूर नगर निगमः शिल्पा नाग ने दिया इस्तीफा, डीसी रोहिणी सिंधुरी पर लगाए कई आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2021 18:18 IST

नगर निगम की आयुक्त शिल्पा नाग ने (डीसी) रोहिणी सिंधुरी के रवैये से परेशानी होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा नाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडियाकर्मियों के सामने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।शिल्पा नाग 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।रोहिणी सिंधुरी 2009 बैच की हैं।

मैसूरः मैसूर नगर निगम की आयुक्त शिल्पा नाग ने (डीसी) रोहिणी सिंधुरी के रवैये से परेशानी होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही डीसी रोहिणी सिंधुरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनको काम नहीं करने दे रही है।

कर्नाटक में मैसूर में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम कमिश्नर शिल्पा नाग और जिला कलेक्टर (डीसी) डीसी रोहिणी सिंंधुरी के बीच ठीक नहीं चल रहा था। नगर निगम की आयुक्त शिल्पा नाग ने (डीसी) रोहिणी सिंधुरी के रवैये से परेशानी होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिल्पा नाग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडियाकर्मियों के सामने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।

इसके साथ ही डीसी रोहिणी सिंधुरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनको काम नहीं करने दे रही है। शिल्पा ने पहले भी उनपर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। शिल्पा नाग जहां 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वहीं रोहिणी सिंधुरी 2009 बैच की हैं। आयुक्त शिल्पा के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।

नगर निगम कमिश्नर शिल्पा नाग ने डीसी रोहिणी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जिला प्रशासन और डीसी रोहिणी सिंधुरी से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। एक आईएएस अफसर होने के नाते डीसी रोहिणी एक अन्य अधिकारी पर अत्याचार कर रही हैं।

उनका यह रवैया बिल्कुल गलत है और वह हमेशा मुझे निशाना बना रही है। वह बहुत ही घटिया मानसिकता की अधिकारी हैं। उन्हें मैसूर में नहीं होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे नफरत क्यों करती हैं। मैं इस्तीफा देकर एक अलग जिंदगी जीना चाहती हूं।

पहले भी राजनीतिक वर्ग के गुस्से का सामना कर चुकीं सिंधुरी विवादों के लिए नयी नहीं हैं। वह हासन जिले की डीसी थीं, जहां से उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बुलाने पर समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण उनका तबादला कर दिया था। सिंधुरी के इस काम को प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा गया। 

टॅग्स :भारतमैसूरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा