लाइव न्यूज़ :

10 अरब से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ और जया बच्चन, लंदन से दुबई तक 19 बैंकों में खाते

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 10, 2018 16:20 IST

उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद के लिए जया ने नामाकंन दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने अपनी सारी संपति का ब्यौरा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे1.30 अरब जया और अमिताभ के पास 3.32 अरब रुपये की अचल संपत्ति12 लग्जरी गाड़ियां है जया और अमिताभ बच्चन के पासजया पर इतने का कर्ज 87,34,62,085अमिताभ पर 18,28,20,951 इतने रुपए की देनदारी

लखनऊ, 10 मार्च; उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में शुक्रवार को नामाकंन दर्ज करवाया। जया बच्चन ने अपने नामांकन के दौरान अपनी संपति का ब्यौरा दिया। एफिडेविड के मुताबिक जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के पास कुल 10.01 अरब रुपये की संपत्ति है। एफिडेविड में यह भी बताया गया है कि पिछले छह सालों में उनकी प्रोपर्टी दोगुनी हो गई है। 2012 में बच्चन दंपति के पास पांच सौ करोड़ की प्रोपर्टी थी, जो 2018 में हजार करोड़ से अधिक की हो गई है। 

चौथी बार सपा से जया राज्यसभा सांसद बनेंगी

जया बच्चन के नामांकन दाखिल करते वक्त वहां एसपी सांसद डिंपल यादव, किरणमय नंदा और सुब्रत रॉय भी मौजूद थे। गौरतलब है कि यूपी राज्यसभा से दो अप्रैल को दस सीटें खाली हो जाएंगी। राज्यसभा सांसद जया बच्चन का कार्यकाल भी दो अप्रैल को ही पूरा होगा। यह चौथी बार है जब जया बच्चन सपा से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर रही हैं। 

जया के देश-विदेशों में हैं 4 बैंक खाते 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बैंक अकाउंट फ्रांस, लंदन से दुबई और पेरिस तक हैं। देश और विदेशों में मिलाकर बच्चन दंपति के कुल 19 बैंकों में खाते हैं। इनमें से चार बैंक अकाउंट जया बच्चन के नाम पर है। जिनमें  6.84 करोड़ रुपये है। जया का केवल ही अकाउंट विदेश में है, वह दुबई के एचएसबीसी बैंक में है। इस खाते में  6.59 करोड़ है। 

15 बैंकों में बिग बी का खाता

वहीं, मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 15 बैंकों में अकाउंट हैं। जिसमें 47.47 करोड़ रुपये से अधिक रकम और एफडी है। बिग बी के बैंक अकाउंट दिल्ली और मुंबई के अलावा बैंक ऑफ इंडिया लंदन, बैंक ऑफ इंडिया पेरिस और बीएनपी फ्रांस में है।  इन सब आंकाड़ों का खुलासा जया ने राज्यसभा के नामांकन पत्र के साथ दाखिल अपने शपथ पत्र में किया है। 

बच्चन दंपति के पास इतनी संपति

संपति और नगदी

-  शपथ पत्र के मुताबिक जया और अमिताभ के 10.01 अरब की अचल संपति है। - जया के नाम पर 1.98 अरब की प्रोपर्टी है। - बिग बी के पास 8.03 अरब की संपति है। - नामांकन के वक्त शपथ पत्र में लिखा था कि जया के पास 2,33,973 रुपए नगद है। वहीं, बिग बी के पास 1,32,257 रुपये नकद हैं। 

ज्वेलरीजया के पास  26.10 करोड़ के गहन हैं और अमिताभ के पास 36.31 करोड़ के आभूषण हैं। 

गाड़ियां- शपथ पत्र में बच्चन दंपति के पास 12 वाहन हैं। जिसमें से चार गाड़ियां जया के नाम पर है। जिनमें मर्सेडीज, टोयोटा क्वालिस, पोर्श कैमेन और महिन्द्रा स्कॉर्पियो है। 

- अमिताभ के नाम पर तीन गाड़ियां हैं। जो स्कॉर्पियो, टाटा नैनो और ट्रैक्टर है।

- इसके अलावा सात गाड़ियों में से पांच लग्जरी गाड़ियों का भी जिक्र किया गया है।

कर्ज

शपथ पत्र के अनुसार जया बच्चन पर 87,34,62,085 रुपये की और अमिताभ के ऊपर 18,28,20,951 रुपये का कर्ज है। 

टॅग्स :जया बच्चनअमिताभ बच्चनसमाजवादी पार्टीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

राजनीति अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?