लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता राम माधव का राहुल गांधी पर प्रहार, कहा- आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा

By भाषा | Updated: June 30, 2020 22:31 IST

बीजेपी महासचिव राममाधव ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता राममाधव ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आपकी दादी ने आपातकाल लगाया।राममाधव ने कहा कि जब तक भाजपा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है, आपातकाल कभी नहीं लौटेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए भाजपा महासचिव राममाधव ने मंगलवार को कहा कि जिन नेताओं के दादा-दादी आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे वे यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में डिजिटल ‘युवा जनसंवाद’ रैली को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा कि कई बुद्धिजीवी और नेता कह रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है, दरअसल ये वही लोग हैं जिनके दादा-दादी 1975 में आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे।

भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘आपकी दादी ने आपातकाल लगाया। आपको पता नहीं होगा क्योंकि तब आप पांच-छह साल के रहे होंगे।’’ उन्होंने कहा कि आरएसएस और जनसंघ समेत राष्ट्रवादी शक्तियों ने आपातकाल में नृशंस अत्याचार झेलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जबर्दस्त विरोध किया।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला। (फाइल फोटो)" title="बीजेपी नेता राममाधव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला। (फाइल फोटो)"/>
बीजेपी नेता राममाधव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर हमला बोला। (फाइल फोटो)

माधव ने कहा, ‘‘आपातकाल इंदिरा गांधी की सत्तालोलुपता की वजह से लगाया गया और उस दौरान बहुत अत्याचार एवं दमन किया गया, प्रेस पर पाबंदी लगा दी गयी और मौलिक अधिकार कुचल दिये गये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक भाजपा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है, आपातकाल कभी नहीं लौटेगा।’’

टॅग्स :राम माधवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा