लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: सपा नेता राम गोपाल के विवादित बोल- हिन्दू ने हिन्दू को मारा और इल्जाम मुसलमान पर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 2, 2018 18:35 IST

राज्यसभा सांसद और सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि कासगंज में मुस्लिमों पर ज्यादती हो रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के गणतंत्र दिवस के दिन हुए कासगंज हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा किया। राज्यसभा सांसद और सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि कासगंज में मुस्लिमों पर ज्यादती हो रही है और उनके घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। रामगोपाल यहीं नहीं थमे, उन्होंने सदन के बाहर एक दावा भी कर डाला। उन्होंने दावा किया कि कासगंज में हिंदू ने हिंदू को मारा और मुसलमान के ऊपर आरोप लगा दिया।

रामगोपाल यादव ने कहा है, 'कासगंज हिंसा में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कासगंज के लोगों के साथ गलत हो रहा है। इस मामले में झूठे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनको छोड़ दिया जाना चाहिए। और जो लोग वास्तव में दोषी हैं, जिन्होंने गोली चलाई है, वह बाहर घूम रहे हैं। अब तो इस घटना की विडियो भी आ गई है, सारा सबके सामने। हिंदू ने मारा हिंदू को और पूरा का पूरा इल्जाम मुस्लाम पर लगा दिया गया है। तीन भाइयों के खिलाफ FIR है कि वे मुलजिम हैं।'

यह भी पढ़ें- कासगंज हिंसा: मृतक की मां ने 20 लाख मुआवजा लेने से किया इंकार, कहा- शहीद का दर्जा दे योगी सरकार

इससे पहले शुक्रवार को हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता को उनके धमकी मिलने के बयान के बाबत पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करा दी गई है। चंदन के पिता का आरोप है कि 1 फरवरी की शाम बाइक सवार तीन लोगों ने उनको धमकी दी है। इसके बाद चंदन गुप्ता के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- कासगंज हिंसा: मौत की अफवाह उड़ाकर दंगा भड़काने की कोशिश, शख्स बोला जिंदा हूं मैं...

गौरतलब है कि कासगंज में 26 जनवरी को हुई सांप्रदायिक हिंसा में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद वहां कई गाड़ियों में आगजनी की घटनाएं हुईं। हिंसा के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा।

टॅग्स :कासगंज हिंसाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

राजनीति अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?