लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ग्राफ के जरिए बताया कोरोना लॉकडाउन को पूरी तरह फेल, देखें कहां हुई चूक

By प्रिया कुमारी | Updated: June 6, 2020 12:06 IST

कोरोना वायरस से बचने के लिए लगे लॉकडाउन को राहुल गांधी ने पूरी तरह फेल बताया है। उन्होंने ट्विटर पर एक ग्राफ के जरिए समझाया है कि कैसे ये लॉकडाउन फेल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को पूरी तरह फेल बताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर ग्राफ के जरीए बताया कि भारत में लॉकडाउन किस तरह फेल रहा है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को पूरी तरह फेल बताया है। राहुल गांधी ने ग्राफ के जरीए ट्वीट कर बताया कि भारत में लॉकडाउन किस तरह फेल रहा है। राहुल ने 6 देशों के ग्राफ दर्शाया है जिसमें ये बताया गया है कि 25 मार्च से लागू लॉकडाउन पूरी तरह फेल रहा है। केंद्र सरकार ने मार्च के अंत में सबसे बड़ा लाकडाउन लगाया था। 

इस ग्राफ को ट्वीट करते हुए लिखा कि फेल लॉकडाउन कुछ इस तरह दिखता है। इस ग्राफ में यूरोपिय देशों फ्रांस, इटली, जर्मनी और यूके और भारत है। इन देशों में लॉकडाउन में डेली कोरोना मामलों की संख्या में कमी लाने में मदद मिली थी। जबिक कोरोना के मामले इन देशों में काफी दादात में थे। लेकिन भारत में उछाल बरकरार रहा और प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय ऐसे समय पर लिया गया जब कोरोना की संख्या में तेजी देखने को मिली। बीतो दिनों राहुल गांधी ने हालात को सुधारने और गरीबों की हालत को लेकर सरकार की आलोचना की थी। 

बता दें देश में लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है, जिसे अनलॉक 1.0 का नाम दिया गया है। इस अनलॉक में कई तरह की ढील दी गई हैं, दुकाने, परिवहन सेवा, मॉल, आदि खुलेंगे। खुलने के साथ कई नियमों का पालन करना होगा, बाहर निकलने के लिए मास्क अनिवार्य होगा, सोशल डिसटेंसिंग का खास ख्याल होगा। भीड़ लगाना सख्त मना है। लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना की तेजी और भी बढ़ रही है। कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 9,887 नए मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा