लाइव न्यूज़ :

हारकर भी नहीं बदले राहुल के तेवर, पीएम मोदी पर किया वार, कहा- गुजरात मॉडल का हो गया पर्दाफाश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 15:55 IST

यह चुनाव, जिसे नरेंद्र मोदी ने विकास का चुनाव कहा था लेकिन उन्होंने इस दौरान विकास की बात नहीं की। इससे मोदी जी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता हैः राहुल गांधी

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए 'बड़ा झटका' है। राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले सहित भ्रष्टाचार के मामलों पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने संसद परिसर के बाहर संवाददाताओं को बताया, "यह चुनाव, जिसे नरेंद्र मोदी ने विकास का चुनाव कहा था लेकिन उन्होंने इस दौरान विकास की बात नहीं की। इससे मोदी जी की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। साफ तौर पर मोदी में विश्वसनीयता की कमी है।"

मोदी विश्वसनीयता संकट से जूझ रहे हैं

राहुल गांधी सोमवार को मोदी की उस टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि गुजरात के नतीजे जातिवादि राजनीति पर विकास के एजेंडे की जीत है और मतदाताओं ने जीएसटी पर अपनी मंजूरी दे दी है। राहुल गांधी ने कहा, "मैं विश्वसनीयता की बात कर रहा हूं। मोदी जी भ्रष्टाचार पर लगातार बोलते हैं, लेकिन उन्होंने जय शाह व फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल पर एक शब्द नहीं बोले। देश राफेल घोटाले व जय शाह के मुद्दे पर सच्चाई जानना चाहता है कि जय शाह ने 50,000 रुपये की राशि को तीन महीने में 80 करोड़ रुपये में कैसे बदला। यह विश्वसनीयता का मामला है।"

हमने गुजरात में कड़ी टक्कर दी है

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बारे में कहा कि तीन महीने पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकती लेकिन तीन महीने में हमने मजबूती से काम किया। आपने नतीजे देखे हैं। हमारे लिए यह अच्छा परिणाम है, हालांकि हम हारे हैं। हम जीत सकते थे लेकिन बीजेपी को गुजरात में बड़ा झटका लगा है।

अंदर से खोखला है गुजरात का विकास मॉडल

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल का पर्दाफाश हो चुका है और लोगों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, "प्रचार अच्छा है, मार्केटिंग भी अच्छी है, लेकिन यह अंदर से खोखला है। मैंने इसे (गुजरात) वहां देखा।"उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों ने उन्हें सबक सीखाया है कि जब भी घृणा व क्रोध मिलता है तो इसका प्यार व भाईचारे से जवाब दिया जाना चाहिए।

बीजेपी का पटलवार

राहुल गांधी के बयानों का बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, '2014 से कांग्रेस राहुल जी के नेतृत्व में हार ही हार रही है, अब वो हार ही को विजय मानते हैं तो उनको ऐसे विजय मुबारक को। जनता चुनावों में कांग्रेस को लगातार झटके पे झटके दे रही है और राहुल गाँधी जी कह रहे है कि नरेन्द्र मोदी जी की विश्वनीयता कम हो रही है।'

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए