लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब त्रासदी: अरविंद केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग, पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने 'अपने काम से काम रखने' की दी सलाह

By भाषा | Updated: August 2, 2020 21:25 IST

पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब त्रासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल को अपने काम से काम करने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने अपने ट्वीट में पंजाब में जहरीली शराब कांड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने काम से काम रखना चाहिए’।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में जहरीली शराब त्राासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने काम से काम रखना चाहिए’। अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता से कहा, ‘‘राज्य में निष्क्रिय पड़ी आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए इस त्रासद घटना का इस्तेमाल नहीं करें।’’

केजरीवाल ने रविवार को अपने ट्वीट में पंजाब में जहरीली शराब कांड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी जिसमें अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है। केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इतने सारे लोग मर गये और आप इस घटना से राजनीतिक लाभ हासिल करने के चक्कर में हैं। आपको शर्म नहीं आती।’’

आप संयोजक को ‘अपने काम से काम रखने’ की सलाह देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में कानून व्यवस्था कायम रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अपराधियों और गिरोहों के सड़कों पर बिना डर के खुलेआम घूमने के लिए कुख्यात है। केजरीवाल ने यह दावा भी किया था कि पंजाब में स्थानीय पुलिस पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब के एक भी मामले को हल नहीं कर पाई है।

इस पर अमरिंदर सिंह ने आप नेता से कहा, ‘‘मुंह से आग उगलने से पहले तथ्यों की परख कर लें।’’ खन्ना में 22 अप्रैल को एक अवैध शराब कारखाने के भंडाफोड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और सात अन्य की तलाश शुरू की गयी। उन्होंने अन्य ऐसे मामलों का भी जिक्र किया।

सिंह ने पंजाब पुलिस में पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि केजरीवाल की सीबीआई जांच की मांग केवल राजनीतिक नौटंकी है जिसका मकसद उनकी पार्टी के खोये हुए आधार को पुन: हासिल करना है जो पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद पूरी तरह आधार खो चुकी है।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहअरविंद केजरीवालपंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी