पंजाब विधानसभा चुनावः जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे सुखबीर सिंह बादल, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 15, 2021 01:07 PM2021-03-15T13:07:00+5:302021-03-15T13:12:31+5:30

Punjab Assembly elections: पंजाब विधानसभाा चुनाव 2022 में होने वाला है। कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर की उम्मीद है। आप और भाजपा भी मैदान में है। 

Punjab Assembly elections 2022 Sukhbir Singh Badal contest Jalalabad seat Shiromani Akali Dal | पंजाब विधानसभा चुनावः जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे सुखबीर सिंह बादल, जानें मामला

जलालाबाद में ‘पंजाब मांगदा जवाब’ रैली को संबोधित करते हुए बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कि उसने राज्य को ‘लूटा’ है।

Highlightsजलालाबाद का प्रतिधित्व सुखबीर बादल ही करते थे।2019 में फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी।उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली।

Punjab Assembly elections: शिरोमणी अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वह जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जलालाबाद का प्रतिधित्व सुखबीर बादल ही करते थे, लेकिन 2019 में फिरोजपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी। बाद में, उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीत ली। जलालाबाद में ‘पंजाब मांगदा जवाब’ रैली को संबोधित करते हुए बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कि उसने राज्य को ‘लूटा’ है। उन्होंने कहा, ‘‘जलालाबाद से मैं शिअद के पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर रहा हूं- यह है सुखबीर सिंह बादल।’’ 

अभय चौटाला ने जजपा प्रमुख को ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी

इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने भाई एवं जजपा प्रमुख अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत उनके परिवार के सदस्यों को एलेनाबाद सीट से चुनाव लड़ने की रविवार को चुनौती दी। गौरतलब है कि यह विधानसभा सीट किसान प्रदर्शन के समर्थन में अभय चौटाला के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। हालांकि, एलेनाबाद उपचुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है।

इस सीट पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा उम्मीदवार उतारने की संभावना से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में अभय चौटाला ने कहा, ‘‘मेरे क्षेत्र के लोग उनसे निबट लेंगे।’’ अभय चौटाला ने कहा, ‘‘उन चारों (अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, नैना चौटाला) को आने दीजिए (ऐलनाबाद से चुनाव लड़ने के लिए), उन्हें पता चल जाएगा कि उनका क्या महत्व है।’’

उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद सीट (सिरसा जिला) पर उपचुनाव का परिणाम यह तय कर देगा कि चौधरी देवीलाल का असली वारिस कौन है। जजपा, हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा का सहयोगी दल है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल दो सीटें रिक्त हैं। ऐलनाबाद के अलावा एक अन्य रिक्त सीट कालका है। 

Web Title: Punjab Assembly elections 2022 Sukhbir Singh Badal contest Jalalabad seat Shiromani Akali Dal

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे