लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामला: बीजेपी और चुनाव आयोग पर बरसे सिसोदिया, बोले- केजरीवाल की रफ्तार रोकना चाहते हैं

By स्वाति सिंह | Updated: January 20, 2018 19:12 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग ने एकतरफा फैसला लिया है।

Open in App

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाभ का पद मामले की कोई सुनवाई नहीं हुई है। उनके अनुसार, 'चुनाव आयोग ने एकतरफा फैसला लिया है। हमें हमारी बात रखने का भी मौका नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने इस सिफारिश को करने से पहले विधायकों की बातें नहीं सुनी है और ना ही गवाही कराई है। हम राष्ट्रपति से समय मांग रहे हैं, विधायक उनसे मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे।'

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा कि सरकार उनके पिछले तीन साल के दौरान दिल्ली सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों से डर गई है। उनके मुताबिक, 'हमने दिल्ली के लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए काम किया, हमने बिजली के दाम कम किए, हमारी सरकार को तीन साल हुए हैं और इन तीन सालों में हमने बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिया। विधायकों ने काम करने के लिए अपनी गाड़ी का इस्तेमाल किया, पानी के दाम हमने कम किए, हमारे ईमानदारी से काम करने की वजह से कुछ बेईमान लोगों की दुकानें बंद हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के स्कूलों की स्थिति अच्छी हुई है, फ्लाइओवर्स बनाये गए। यह केवल साजिश है जिससे की अरविंद केजरीवाल सरकार के काम की गति को धीमी पड़ जाए।  

 

शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर अपने घर में बैठक बुलायी। बैठक में उन 20 विधायकों को मौजूद होने को कहा गया था। बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने लाभ के पद के मामले में दिल्ली विधानसभा में आप के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। इसपर अब राष्ट्रपति को अंतिम फैसला लेना है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीबीजेपीअरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार