लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश

By भाषा | Updated: May 28, 2020 15:44 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि सहकार प्रवासी मजदूर को अकेले छोड़ दिया है। बीजेपी काम न कर महाराष्ट्र सरकार को गिराने का काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा संकट के समय राजनीति नहीं करे और सबके साथ मिलकर देशवासियों की मदद करे।कोरोना महामारी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार उनकी आवाज सुने।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘स्पीकअप इंडिया’ अभियान के तहत वीडियो जारी कर प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा संकट के समय राजनीति नहीं करे और सबके साथ मिलकर देशवासियों की मदद करे। उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उन लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं जो कोरोना महामारी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार उनकी आवाज सुने।’’

प्रियंका ने सरकार से आग्रह किया, ‘‘ गरीबों के खाते में तत्काल 10-10 हजार रुपये डाले जाएं और इसके साथ अगले छह महीनों के लिए हर गरीब परिवार को 7500 रुपये मासिक दिया जाए। जो प्रवासी मजदूर घर पहुंच चुके हैं उनके लिए मनरेगा के कार्य दिवस को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। छोटो कारोबारियों की मदद के लिए सरकार वित्तीय पैकेज दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनतिक दलों खासकर भाजपा नेताओं से आग्रह है कि राजनीति बंद करिए, यह राजनीति का समय नहीं है। यह वो समय है जब सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए और मतभेदों को दूर करके लड़ाई लड़नी चाहिए।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने हालिया बस प्रकरण का हवाला देते हुए दावा किया कि यूपी रोडवेज की बसें सड़कों पर नहीं, बल्कि कागजों पर चल रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र की सरकार कोरोना महामारी से लड़ रही है। आप (भाजपा) उसे सहयोग देने की बजाय, गिराने की कोशिश कर रहे हैं, अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ यह सहयोग का समय है। हम सबके ऊपर देश की जनता का कर्ज है। आपकी जीत में जनता का साथ है और हमारी पराजय के बाद भी जनता हमारे साथ खड़ी रही है।’’

प्रियंका के मुताबिक आज देश की जनता परेशान है। एक बेटा बैल बनकर अपने पिता को खींच रहा है, एक बेटी अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर सैकड़ों किलोमीटर चलती है। एक पिता की गोद में उसके बेटे की मौत हो जाती है। एक मां का शव प्लेटफार्म पर पड़ा है और उसका छोटा बच्चा जगाने की कोशिश कर रहा है। श्रमिक ट्रेनों में लोगों की मौत हो रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ भारत माता रो रही है, लेकिन आप मौन हैं। राजनीति छोड़िए। हम सब मिलकर भारतवासियों के साथ खड़े हों।’’ कांग्रेस नेता ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गरीबों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीप्रवासी मजदूरराहुल गांधीसोनिया गाँधीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा