लाइव न्यूज़ :

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- आलाकमान को मुझ पर भरोसा

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 02:12 IST

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में जो सीएम है ना तो वह कांग्रेस को अपना मानते हैं और ना ही पार्टी उन्हें अपना मानती है। इसपर सीएम अमरिंदर ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है,

Open in App

चंडीगढ़, 4 मार्च: नार्थ-ईस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी चुटकी ली। पीएम ने कहा कि पंजाब में जो सीएम है ना तो वह कांग्रेस को अपना मानते हैं और ना ही पार्टी उन्हें अपना मानती है। इसपर सीएम अमरिंदर ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है, सीएम अमरिंदर ने कहा कि पीएम अपने इस तुच्छ बयान से उनके और पार्टी के बीच कोई दिक्कत पैदा नहीं कर पाएंगे।

सीएम कैप्टन ने ट्वीट किया 'मुझे नहीं पता कि पीएम नरेंद्र मोदी जी को यह किसने बताया है। क्या कांग्रेस के हाईकमान ने मेरे खिलाफ शिकायत की है?  जो भी है लेकिन मैं साफ कर दूं कि आपके इस तरह के तुच्छ बयान किसी भी तरह की दिक्कत पैदा नहीं कर पाएंगें। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है और पार्टी को भी मेरे नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।'

बता दें कि शनिवार को पार्टी कार्यालय पर नार्थ-ईस्ट में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर कई तरह के कटाक्ष किए। पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कि एक पार्टी ऐसी भी है जहां लोगों का पद तो बढ़ता जा रहा है लेकिन 'कद' छोटा होता जा रहा है। समरोह के दौरान ही पीएम ने सिमटती जा रही कांग्रेस का जिक्र किया और कहा कि पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी से कहा था कि जून के बाद कांग्रेस के पास आप ही दिखाने के लिए सीएम होंगे क्योंकि अब धीरे-धीरे अन्य सभी राज्यों से भी कांग्रेस खत्म हो जाएगी। इसी दौरान पीएम ने जब पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह पर तंज कसा तो इस बयान पर कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट के जरिए पलटवार किया है।

टॅग्स :कैप्टन अमरिंदर सिंहपंजाब समाचारनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण