लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: क्या प्रशांत किशोर एक बार फिर नरेद्र मोदी की नैया लगाएंगे पार?

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2018 12:39 IST

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में प्रशांत किशोर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत हुई थी। माना जाता है कि इस जीत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एहम योगदान था। इस चुनाव के बाद प्रशांत किशोर बीजेपी से अलग हो गए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक प्रशांत किशोर की एक बार फिर मोदी टीम घर वापसी होने की संभावना है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में प्रशांत किशोर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। 

गौरतलब है कि गुजरात 2012 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का श्रेय प्रशांत किशोर को ही दिया जाता है लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी और प्रशांत किशोर के बीच दूरी बढ़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किशोर के बीच 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कई बार मुलाकात हो चुकी है। पीएम मोदी और किशोर पिछले 6 महीने से संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें: बैंकिंग घोटालों पर टूटा पीएम नरेंद्र मोदी का मौन, बोले- जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं

बीजेपी से अलग होने के बाद 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को जीत दिलाई।  इसके बाद 2017 में प्रशांत कांग्रेस से जुड़े। पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रशांत ने रणनीति बनाई।  इसके बाद पंजाब में कांग्रेस ने 77 सीट मिली, हालांकि उत्तर प्रदेश में उनकी रणनीति का असर नहीं दिखा।  अब माना जा रहा है कि यह बीजेपी का साथ देंगे।  लेकिन यह इस बात की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती।  

यह भी पढ़ें: पुदुच्चेरी में बोले पीएम, कहा-48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल उनका कारोबार

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन 337 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमे 283 सीटें बीजेपी की खुद की थी।  1984 के बाद बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसमे पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें हासिल की हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील