पुदुच्चेरी में बोले पीएम, कहा-48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल उनका कारोबार

By स्वाति सिंह | Published: February 25, 2018 04:42 PM2018-02-25T16:42:49+5:302018-02-25T16:42:49+5:30

रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने भारत में 48 साल तक शासन किया। हमें इसपर विचार करना होगा कि 48 साल में हमें क्या मिला?"

Prime Minister Narendra Modi at Pondicherry attack over Congress | पुदुच्चेरी में बोले पीएम, कहा-48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल उनका कारोबार

पुदुच्चेरी में बोले पीएम, कहा-48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल उनका कारोबार

पुडुचेरी, 25 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पहली बार पुदुच्चेरी दौरे पर गए हैं। पीएम मोदी ने यहां रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने भारत में 48 साल तक शासन किया।  हमें इसपर विचार करना होगा कि 48 साल में हमें क्या मिला?" उन्होंने कहा, "इस मई में हमारी सरकार को 4 साल हो जाएंगे, यानी 48 महीने। दोनों के कार्यों को तुलना करने की जरूरत है। यह केंद्र शासित प्रदेश है, यहां सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही शासन किया है। "


पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हमेशा से अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों के अस्तित्व और सम्मान को स्वीकृति मिली है।  उन्होंने बताया 'मैं लंबे समय बाद पुडुचेरी आया हूं।  उन्होंने कहा, "कई वर्षों से पुड्डुचेरी का विकास रुका हुआ है, लेकिन अब विकास का प्रकाश फैलेगा। " यहां आकर मैं खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं। "  इसके बाद पीएम ने पुदुच्चेरी के सीएम नारायणसामी पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा-'आगामी चुनाव में नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों से, कर्नाटक से कांग्रेस की सरकार जानेवाली है।  जून के बाद केवल पुडुचेरी में नारायणसामी कांग्रेस के सीएम रह जाएंगे।  इसके बाद कांग्रेस एग्जिबशन के तौर पर उनको देशभर में दिखाएगी। 

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न सर सीवी रमन को किया याद


यह भी पढ़ें: डियर पीएम मोदी अगर "मन की बात" में करते श्रीदेवी को याद तो जीत लेते लाखों का दिल

बता दें कि आज सुबह ही पीएम पुदुच्चेरी पहुंचे हैं।  उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ उप राज्यपाल किरण बेदी व अन्य मंत्रियों भी मौजूद थे।  इसके पहले पीएम मोदी ने श्री अरबिंदो आश्रम गए थे।  वहां उन्होंने गुरु श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि दी।  यहां से रैली संबोधन करने के बाद पीएम तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के पड़ोस में स्थित ऑरोविल (सिटी ऑफ डॉन) इंटरनेशनल टाउनशिप के लिए रवाना हुए है।  वहां वह स्कूल में स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगें। 

Web Title: Prime Minister Narendra Modi at Pondicherry attack over Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे