लाइव न्यूज़ :

प्रकाश जावड़ेकर का नाम लिए बिना ममता सरकार पर हमला, कहा- भारत और बंगाल के बीच कुछ लोग युद्ध कराने की चाह रखते हैं

By अनुराग आनंद | Updated: May 2, 2020 13:41 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना के मुद्दे पर बंगाल के बारे में कहा है कि हमें परेशानी को हल करने में रुचि है। हम हर राज्य की मदद करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कुल कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26167 हो गई है।

नई दिल्ली: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नाम लिए बिना पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने ममता बनर्जी के नाम लिए बिना कहा है कि पश्चिम बंगाल में कुछ लोग भारत और बंगाल के बीच युद्ध कराना चाहते हैं। हमें युद्ध में कोई रुचि नहीं है, हमें बहस में रुचि नहीं। हमें परेशानी को हल करने में रुचि है। हम हर राज्य की मदद करना चाहते हैं। 

इसके आगे जावड़ेकर ने कहा है कि हमें परेशानी को हल करने में रुचि है। हम हर राज्य की मदद करना चाहते हैं। दरअसल, पिछले दिनों केंद्र की एक कोरोना समीक्षा टीम जब बंगाल जाना चाहती थी तो ममता सरकार ने उन्हें एंट्री देने से रोक दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद ममता ने यह आरोप भी लगाए थे कि मीटिंग में उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया।

बता दें कि भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या बढकर 1218 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26167 हो गई है। वहीं 9950 लोग डिस्चार्ट/ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। सरकार ने इसे पहले 14 अप्रैल और फिर बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया। अब इसे दो हफ्ते के लिए और बढ़ाकर 17 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लागू लॉकडाउन के दूसरे चरण के समाप्त होने से पहले कोरोना संक्रमण के रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन का राज्यवार बंटवारा किया। इसके हिसाब से सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ छूट देने का फैसला भी किया है। देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया गया है।

इस सूची में दिल्ली के 11 जिलों को रेड जोन (हॉटस्पॉट्स) घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के 14 जिले रेड जोन, 16 ऑरेंज जोन और छह ग्रीन जोन में शामिल हैं। गुजरात के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और पांच ग्रीन जोन में हैं। वहीं मध्य प्रदेश के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और 24 ग्रीन जोन में हैं। राजस्थान के आठ रेड, 19 ऑरेंज और छह जिले ग्रीन जोन में हैं। 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा