लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने विश्वविद्यालय परीक्षा पर हो रही राजनीति पर साधा निशाना, कहा- कोविड-19 संकट के समय राजनीतिक अहंकार को दरकिनार रखना चाहिए

By भाषा | Updated: June 4, 2020 15:24 IST

कोरोना वायरस संकट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने और पिछले सत्र के अंकों का मूल्यांकन करके औसत अंक देने का फैसला किया था, लेकिन राज्यपाल ने कहा कि परिक्षाएं कानून के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा कि देश कोविड-19 संकट का सामना कर रहा है तो राजनीतिक अहंकार को दरकिनार रखना चाहिए।शिवसेना ने विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा के मुद्दे पर सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद पर यह बात कही है।

मुंबई। विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा के मुद्दे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य सरकार के बीच टकराव के मद्देनजर शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि ऐसे वक्त में जब देश कोविड-19 संकट का सामना कर रहा है तो राजनीतिक अहंकार को दरकिनार रखना चाहिए। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में विपक्षी दल भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कोश्यारी को राज भवन के प्रवेश द्वार पर अक्सर मंडराने वाले ‘चक्रम बादलों’ से सतर्क रहना चाहिए।

शिवसेना ने गुरुवार को कहा, ‘‘संकट के समय में राजनीतिक अहंकार को दरकिनार रखना चाहिए।’’ उसने कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी ने राज्य और देश के समक्ष अभूतपूर्व स्थिति पैदा की है। एक पीढ़ी के भविष्य पर ‘खतरे की तलवार’ लटकी है। क्या उनकी जिंदगी खतरे में डालनी चाहिए या परीक्षाओं पर भ्रम की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लेना चाहिए?’’

उसने कहा कि सरकार का अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने और पिछले सत्र के अंकों का मूल्यांकन करके औसत अंक देने के फैसले का ‘‘सभी ने स्वागत किया।’’ मराठी दैनिक अखबार ने कहा, ‘‘लेकिन विपक्षी दलों ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए फौरन राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने तुरंत सरकार को लिखा और कहा कि परीक्षाएं विश्वविद्यालय कानून के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी।’’

उसने कहा, ‘‘हम राज्यपाल के विवेक पर भरोसा करते हैं लेकिन कुछ चक्रम तूफान अक्सर राज भवन के प्रवेश द्वार पर आते हैं। राज्यपाल सज्जन व्यक्ति हैं और उन्हें ऐसे तूफानों से सतर्क रहना चाहिए वरना लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग जाएगा।’’

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब