लाइव न्यूज़ :

भविष्य में गांधी परिवार से बाहर का सदस्य भी बन सकता है कांग्रेस अध्यक्षः सोनिया गांधी

By IANS | Updated: March 10, 2018 07:49 IST

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस में एक परंपरा है और नेताओं का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है। उन्होंने अमेरिका में बुश परिवार और क्लिंटन परिवार और भारत के कई राज्यों में वंशवाद का उदाहरण दिया

Open in App

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का सदस्य पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में उन्होंने मनमोहन सिह का प्रधानमंत्री के रूप में चयन इसलिए किया था क्योंकि वह इस पद के लिए उनसे बेहतर उम्मीदवार थे। इंडिया टुडे कांक्लेव में यह पूछे जाने पर कि क्या उनके परिवार के बाहर का कोई सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष बन सकता है, सोनिया ने कहा, "क्यों नहीं, भविष्य में ऐसा हो सकता है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस अपने नेता के तौर पर एक गांधी के बिना आगे बढ़ सकती है, उन्होंने कहा कि यह प्रश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा जाना चाहिए। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस में एक परंपरा है और नेताओं का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है। उन्होंने अमेरिका में बुश परिवार और क्लिंटन परिवार और भारत के कई राज्यों में वंशवाद का उदाहरण दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह पार्टी को जोड़े रखने वाली ग्लू हैं, सोनिया मुस्कुराइर्ं और कहा, "यह काफी मुश्किल प्रश्न है। कई कांग्रेस नेता हैं, आप उनसे पूछ सकते हैं।"

यह पूछे जाने पर वह प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनीं, उन्होने कहा, "क्योंकि मुझे लगा कि डा. मनमोहन सिह मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री होंगे।" सोनिया गांधी ने इस बात को खारिज कर दिया कि मनमोहन सिंह भले प्रधानमंत्री रहे हों लेकिन सत्ता उन्हीं के (सोनिया के) हाथ में थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसी कोई भी स्थिति थी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का फैसला उन्होंने तब लिया जब उन्होंने देखा कि कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही है।

सोनिया ने कहा, "कुछ लोग कांग्रेस छोड़ रहे थे। मुझे सच में यह महसूस हुआ कि मैं एक तरह से कायर होऊंगी अगर मैं पार्टी के लिए कुछ करने की कोशिश न करूं।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप