लाइव न्यूज़ :

थरूर का मोदी पर साधा, ‘‘सीएए, एनआरसी के बाद अयोध्या में 8 करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय’’

By भाषा | Updated: August 7, 2020 14:17 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करते हुए कहा था कि कई पीढ़ियों ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्देथरूर ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर के बारे में बात करते हुए कल प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों को बधाई दी।संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार 2020 के मध्य तक भारत की अनुमानित आबादी 1,38,00,04,385 है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों का जिक्र किया जबकि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ से अधिक है और संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूलना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अगर ‘‘चूक’’ अनजाने में हुई तो ‘‘सुधार करने से आश्वासन’’ मिलेगा।

थरूर ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर के बारे में बात करते हुए कल प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों को बधाई दी। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार 2020 के मध्य तक भारत की अनुमानित आबादी 1,38,00,04,385 है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सीएए/एनआरसी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर यह अनजाने में हुआ है तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करते हुए कहा था कि कई पीढ़ियों ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के 130 करोड़ लोगों की ओर से उनके उस बलिदान के लिए उन्हें नमन करता हूं , जिससे राम मंदिर की नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ 

टॅग्स :शशि थरूरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा