लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है

By भाषा | Updated: August 1, 2020 16:26 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं। आज समूचा देश भी राम के भरोसे से ही चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण कार्य में देरी हुई है।

भोपाल: राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ से चार दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।

कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।’’

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जान निहारा॥ भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी को केवल प्रेम प्यारा है, जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो), वह जान ले।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं। और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है।

इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। :दिवंगत प्रधानमंत्री: राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...5 अगस्त को :राम मंदिर: शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है। ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।’’

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राम मंदिर पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा, ‘‘:दिग्विजय: जब बोलते हैं उल्टा ही बोलते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कम से कम राम का नाम तो लिया।’’

कपिल सिब्बल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा अदालत में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ खड़े होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण कार्य में देरी हुई है।’’  

टॅग्स :राम मंदिरदिग्विजय सिंहकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

भारतVIDEO: भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे, ध्वजारोहण के बाद बोले पीएम मोदी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा