लाइव न्यूज़ :

वायरल ऑडियो के बाद CM शिवराज का ट्वीट, 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है, रामचंद्र की जय'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 15:07 IST

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि सीएम शिवराज ने कहा है- ''कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर BJP केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था।''

Open in App
ठळक मुद्देकई मीडियो रिपोर्ट ने दावा किया है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का यह ट्वीट वायरल ऑडियो पर कांग्रेस को तंज है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य माधराव सिंधिया का भी एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित वायरल ऑडियो क्लिप के बाद राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने एक बाद एक कई ट्वीट कर  वायरल ऑडियो क्लिप पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है, जिसको लेकर वह चर्चा में है। वायरल ऑडियो के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह ट्वीट किया है। गुरुवार (11 जून) को किए अपने ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ''पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है।''  सीएम शिवराज के ट्वीट के महज कुछ घंटे बाद ही उसपर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं थी। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्वीट करते हुए लिखा, ''पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय!'' हालांकि कई मीडियो रिपोर्ट ने दावा किया है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का यह ट्वीट वायरल ऑडियो पर कांग्रेस को तंज है। लेकिन  सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में वायरल ऑडियो और कांग्रेस का जिक्र नहीं किया है। 

कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस मध्य प्रदेश के अधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी गई है। कांग्रेस मध्य प्रदेश ने लिखा है, ''हे! लोकतंत्र के महापापी, जनता से डरो, तुमने जयचंद खरीदे हैं, जनता नहीं..!''

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है, ''शिवराज का बयान सुनकर शर्म आती है..! बताओ ! एक लोकतांत्रिक देश में, लोकतंत्र की हत्या का काम, प्रधानमंत्री की देख-रेख में हो रहा है...।''

जानिए क्या था शिवराज सिंह चौहान के कथित वायरल ऑडियो क्लिप में

सोशल मीडिया पर बीते दिन  एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वायरल ऑडियो क्लिप सीएम शिवराज सिंह चौहान की है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं से कह रह हैं कि कांग्रेस की सरकार को गिराने का आदेश बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मिला था। वीडियो एमपी में काफी शेयर किया जा रहा है।

Shivraj Singh Chouhan and Jyotiraditya Madhavrao Scindia (File Photo)

वायरल क्लिप में शिवराज सिंह चौहान को कहते सुना जा सकता है, ''केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए... नहीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी? और कोई तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है धोखा तुलसी सिलावट ने न दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न दिया, धोखा कांग्रेस ने दिया।'' ऑडियो क्लिप में नाम लिया गया ''तुलसी भाई'' ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार और कांग्रेस के पूर्व मंत्री तुलसी सिलावत हैं, जो उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। 

लोकमत न्यूज हिंदी इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टी नहीं करता है। 

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (किसी रैली के मंच की पुरानी तस्वीर)

कांग्रेस ने कहा-  'वाह मोदी जी, 70 साल से सुरक्षित प्रजातंत्र भी निगल गए'

कांग्रेस मध्य प्रदेश के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शिवराज सिंह चौहान औरबीजेपी पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज कहते हैं- केन्द्रीय नेतृत्व ने सरकार गिराई, और केन्द्रीय नेतृत्व इसे मौन रहकर स्वीकार करता है। वाह मोदी जी, 70 साल से सुरक्षित प्रजातंत्र भी निगल गए..?

MP में 15 महीने चली थी कमलनाथ की सरकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बीजेपी ने प्रदेश में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।  मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 206 सदस्य हैं, जिनमें से 107 भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 92 कांग्रेस के हैं। बाकी अन्य हैं। राज्य में वर्तमान में  बहुमत का आंकड़ा 104 है।  

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत