लाइव न्यूज़ :

दादरा नगर हवेली के सांसद मोहनभाई सांजीभाई डेलकर की संदिग्ध अवस्था में मौत, होटल में मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 11:22 IST

दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव मुंबई के एक होटल में मिला है। फिलहाल उनके खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है...

Open in App
ठळक मुद्देदादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने की आत्महत्या।शव के पास से सुसाइड नोट बरामद।साल 1989 में मोहन डेलकर पहली बार दादरा नगर हवेली से चुने गए थे सांसद।

दादरा नगर हवेली के सांसद मोहनभाई सांजीभाई डेलकर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक होटल से 22 फरवरी को उनका शव बरामद किया गया। डेलकर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। 

शव के पास से सुसाइड नोट बरामद

शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो गुजराती भाषा में लिखा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया जा रहा है। 

डेलकर वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।

मोहनभाई सांजीभाई डेलकर ने बतौर ट्रेड यूनियन लीडर शुरू किया राजनीतिक सफर

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सिलवासा में ट्रेड यूनियन लीडर के तौर पर करने वाले मोहनभाई सांजीभाई डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित हुए थे।

मोहनभाई सांजीभाई डेलकर साल 1989 में पहली बार बने दादरा नगर हवेली से सांसद

डेलकर पहली बार दादरा और नागर हवेली से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 1989 में निर्वाचित हुए थे। वह 1989-2009 तक लगातार छह बार निर्वाचित होकर संसद भवन पहुंचे। 

इसके बाद उन्हें 2009 और 2014 के लोक सभा चुनावों में हार का सामना करना। हालांकि उन्होंने 17वीं लोकसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। 

डेलकर को 1989, 1991 और 1996 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और 1998 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सफलता मिली थी। वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए और 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तो बने लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रआत्महत्या प्रयासभारतीय जनता पार्टीदादरा और नगर हवेलीदादरा और नगर हवेली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा