लाइव न्यूज़ :

नगा समझौते को लेकर राहुल गांधी ने निशाने पर पीएम मोदी, बोले-' उनके शब्दों का कोई मतलब नहीं'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 4, 2018 13:25 IST

अगस्त 2015 में केंद्र सरकार ने नगा अलगाववादी संगठन नैशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) यानी NSCN (IM) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नगा शांति समझौते के उनके दावे को लेकर खिंचाई की। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस समझौते के अस्तित्व पर सवाल उठाया। राहुल ने ट्वीट किया, "अगस्त 2015 में मोदी ने नगा समझौते पर हस्ताक्षर करके इतिहास रचने का दावा किया था। अब फरवरी 2018 है, लेकिन नगा समझौते का कुछ अता-पता नहीं है।" उन्होंने कहा, "मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनके शब्दों का कोई मतलब नहीं है।"

मोदी ने तीन अगस्त 2015 को घोषणा कर कहा था कि सरकार नगा विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा था कि यह समझौता न केवल इस समस्या की समाप्ति बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के नए भविष्य की शुरुआत का भी सूचक है। बता दें कि अगस्त 2015 में केंद्र सरकार ने नगा अलगाववादी संगठन नैशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) यानी NSCN (IM) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था। समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नई दिल्ली में दस्तखत हुए थे।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा