लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने कहा- अब तक 8.5 लाख लोग बंगाल वापस लाए गए, बीजेपी ने दावे को सच्चाई से परे बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2020 05:56 IST

मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने कहा, ''कुछ लोग मेरी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम प्रवासी मजूदरों को राज्य में वापस लाने के इच्छुक नहीं हैं। यह झूठ है। अब तक हम 8.5 लाख लोगों को वापस लाए हैं और 10 जून तक करीब 10.5 लाख प्रवासी राज्य में वापस आ जाएंगे।'' 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया कि उनकी सरकार प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की इच्छुक नहीं थी। ममता ने कहा कि राज्य सरकार अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 8.5 लाख लोगों को वापस लायी है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया कि उनकी सरकार प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की इच्छुक नहीं थी। ममता ने कहा कि राज्य सरकार अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 8.5 लाख लोगों को वापस लायी है। उन्होंने कहा कि 10 जून तक 10.5 लाख प्रवासियों को वापस राज्य में लाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने यहां एक समीक्षा बैठक में कहा, ''कुछ लोग मेरी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं कि हम प्रवासी मजूदरों को राज्य में वापस लाने के इच्छुक नहीं हैं। यह झूठ है। अब तक हम 8.5 लाख लोगों को वापस लाए हैं और 10 जून तक करीब 10.5 लाख प्रवासी राज्य में वापस आ जाएंगे।'' 

बनर्जी ने कहा, ''हमने केवल यह कहा था कि प्रवासियों को व्यवस्थित तरीके से वापस लाया जाना चाहिए, अन्यथा राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।'' 

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने 8.5 लाख प्रवासियों को बंगाल लाने के मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल से ताल्लुक रखने वाले लाखों प्रवासी देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। राज्य सरकार कह रही है कि वह 8.5 लाख प्रवासियों को वापस लाई है, लेकिन यह सच्चाई से दूर है।’’ वहीं, माकपा ने भी बनर्जी के दावे पर सवाल उठाए और फंसे मजदूरों को वापस लाने का आग्रह किया। 

बंगाल में और 10 लोगों की मौत, संक्रमण के 340 नए मामले

श्चिम बंगाल में कोविड-19 से और 10 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर बुधवार को 273 हो गई। वहीं, संक्रमण के 340 नये मामले भी सामने आये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक, 340 नये मामलों के सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 6,508 हो गये हैं। राज्य में हुई और 10 मरीजों की मौत में से सात मामले कोलकाता से और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा तथा दार्जीलिंग से एक-एक मामले हैं। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 3,583 मरीज इलाजरत हैं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा