लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल से मिलना चाहती थी ममता बनर्जी, LG ने नहीं दी इजाजत

By स्वाति सिंह | Updated: June 16, 2018 20:18 IST

एलजी के सीएम ममता और केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं देने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने एलजी से इजाजत मांगी थी। जिसे एलजी ने मना कर दिया। एलजी के सीएम ममता और केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं देने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।  उनका कहना है कि यह सब पीएम मोदी जानबूझ कर कर रहे है।  इस बात से पीएम कि असुरक्षा साफ़ जाहिर हो रही है।  हालांकि बताया जा रहा है कि ममता मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर वहां से एलजी ऑफिस तक चल के सीएम केजरीवाल से मिलने आएंगी।  

ये भी पढ़ें: दिल्ली: BJP नेताओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, आप के बागी नेता कपिल मिश्रा भी हुए शामिलबता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना शनिवार को छठा दिन है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून )शाम से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर रही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

ये भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल से पूछा, 'क्या पंजाब को भारत से आजाद कराना चाहते हैं?'

गौरतलब है कि रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए ममता राजधानी दिल्ली पहुंची हैं।  इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी करेंगे। पहले यह बैठक 16 जून को होनी थी। लेकिन उसी दिन ईद के कारण अब रविवार को होगी।  ममता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने त्योहार को देखते हुए बैठक में शामिल होने के प्रति अनिच्छा जताई थी। लेकिन बैठक की तारीख बदले जाने के बाद उन्होंने हामी भरी।   

टॅग्स :ममता बनर्जीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?