लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बाद अब भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, राज्यसभा चुनाव के दौरान सीएम से लेकर बड़े नेताओं से मिले थे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 20, 2020 16:08 IST

सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन, विधायकों और विधानसभा में हड़कंप मच गया है. उनके सीधे संपर्क में आये 3 विधायकों  ने इसके बाद अपना कोविड-19  टेस्ट करवाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कि कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है. सखलेचा ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए हुए मतदान में हिस्सा लिया था. इसके पूर्व  वे भाजपा विधायक दल की बैठकों में भी शामिल हुए थे. शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुदधे सहित भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी.

भोपालः मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बाद अब भाजपा के नीमच जिले के जावद से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा  के पुत्र ओमप्रकाश कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.

सखलेचा की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाजपा संगठन, विधायकों और विधानसभा में हड़कंप मच गया है. उनके सीधे संपर्क में आये 3 विधायकों  ने इसके बाद अपना कोविड-19  टेस्ट करवाया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कि कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है.

सखलेचा ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए हुए मतदान में हिस्सा लिया था. इसके पूर्व  वे भाजपा विधायक दल की बैठकों में भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुदधे सहित भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी.

संपर्क में आने वाले विधायकों का टेस्ट किया जा रहा है

अब उनके संपर्क में आने वाले विधायकों का टेस्ट किया जा रहा है। अब तक तीन विधायक देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया और दिलीप सिंह मकवाना ने राजधानी  के जेपी अस्पताल में टेस्ट कराया है। विधायक सकलेचा की जो हिस्ट्री सामने आई है, उसके अनुसार जावद  में इनके घर के पास एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद विधायक अपने परिवार  के साथ फार्म हाउस में रहने चले गए थे। फार्म हाउस में रहने के दौरान ये लोगों से मिलते रहे । इसके बाद 16 जून को भोपाल आ गए।  इसके बाद वह राज्य सभा  चुनावों को लेकर लगातार भाजपा नेताओं और विधायकों  से मिलते रहे। 

गौरतलब है कि  कांगे्रस के कालापीपल से  विधायक  और प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी पहले से ही कोरोना संक्रमित है, उनका भोपाल में  इलाज चल रहा है।   वह कल शुक्रवार को राज्य विधान सभा  में  राज्य सभा के लिए पी पी ई किट पहनकर मतदान करने भी गए थे. 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा