लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर बाबा जमकर बरसे, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों को कहा गद्दार, वोट न देने की अपील

By बृजेश परमार | Updated: July 28, 2020 18:26 IST

संतों के साथ मिलकर प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे और उप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा के उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील करेंगे। क्योंकि भाजपा जिन लोगों को खड़ा करेगी उन्होंने जनता के साथ गद्दारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को वे 50 से अधिक संतों के साथ उज्जैन में मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कम्प्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त को शिवराज सरकार पर निशाना साधा।कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा के साथ आरएसएस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों संगठन संतों का इस्तेमाल करते हैं।

उज्जैनः पासवर्ड की तरह पार्टी और विचारधारा बदलने वालों पर कंप्यूटर बाबा जम कर बरसे,उन्हें लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दी। सोमवार को वे 50 से अधिक संतों के साथ उज्जैन में मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

कम्प्यूटर बाबा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त को शिवराज सरकार पर निशाना साधा और भाजपा पर मध्य प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में सत्ता का चीरहरण करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि संतों के साथ मिलकर प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे और उप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा के उम्मीदवारों को वोट न देने की अपील करेंगे। क्योंकि भाजपा जिन लोगों को खड़ा करेगी उन्होंने जनता के साथ गद्दारी की है।

कंप्यूटर बाबा यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा के साथ आरएसएस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि दोनों संगठन संतों का इस्तेमाल करते हैं जब उन्हें जरूरत होती है तब वे संतों का इस्तेमाल कर लेते हैं और बाद में उन्हें उनके हाल पर छोड़ देते हैं इसका ताजा उदाहरण राम मंदिर है जिसके निर्माण की प्रक्रिया से संतों को दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम पर भी सवाल उठाया और कहां जब चातुर्मास में कोई मांगलिक कार्यक्रम नहीं होगा तो फिर भगवान राम के मंदिर के निर्माण का शिलान्यास कैसे किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ धर्म है और दूसरी तरफ अधर्म है संत धर्म के साथ हैं। जो दल संविधान तोड़ेगा संत समाज उसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण देश और प्रदेश में कोरोना फैल रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा