लाइव न्यूज़ :

आपातकाल के 45 सालः भाजपा ने मनाया काला दिवस, सीएम चौहान का ट्वीट-क्रूर यातनाओं को नहीं भूला सकता

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 25, 2020 17:44 IST

चौहान ने ट्वीट में लिखा है ''1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था. उस काले दिन पर कवि नागार्जुन की कुछ पंक्तियां साझा कर रहा हूं. छात्रों के लहू का चस्का लगा आपको, किसी ने टोका तो ठस्का लगा आपको, फूल से भी हल्का, समझ लिया आपने हत्या के पाप को, इन्दु, क्या हुआ आपको!''

Open in App
ठळक मुद्देभारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला है, लेकिन देश आगे बढ़ेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि देश आज भी आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूला है.

भोपालः आपातकाल की बरसी पर मध्य प्रदेश भाजपा ने आज काला दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल को याद करते हुए कहा है कि देश आज भी आपातकाल की क्रूर यातनाओं को नहीं भूला है. मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि देश आपातकाल की उन क्रूर यातनाओं को आज भी नहीं भूला है, लेकिन देश आगे बढ़ेगा.

इस संकल्प के साथ कि राष्ट्र उत्थान ही हमारा पहला धर्म है. भारत की आत्मा को बचाने के लिए अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले महान आत्माओं के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की. चौहान ने ट्वीट में लिखा है ''1975 में आज के ही दिन आपातकाल लागू हुआ था. उस काले दिन पर कवि नागार्जुन की कुछ पंक्तियां साझा कर रहा हूं. छात्रों के लहू का चस्का लगा आपको, किसी ने टोका तो ठस्का लगा आपको, फूल से भी हल्का, समझ लिया आपने हत्या के पाप को, इन्दु, क्या हुआ आपको!''

विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा

शिवराज सिंह ने एक और ट्वीट में लिख 'विविध रंगों और विचारों से रंगा यह देश न कभी झुका है और न झुकेगा. आपातकाल लगाने वाले न रहे और न वह विकृत मानसिकता रहेगी. कांग्रेसी स्वयं को आज भी विशिष्ट समझते हैं, दूसरों को आम और स्वयं को खास समझने का यह भाव अब नहीं बदला, तो यह देश उन्हें बदल देगा.

प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में आज आपातकाल पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई.  प्रदर्शनी में भय, आतंक, लूट, हिंसा, हत्या, क्रूरता, बर्बरता, दमन को दर्शाते होर्डिंग लगाए गए हैं. प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि किस तरह से 25 जून 1975 को देशभर में आपातकाल घोषित किया गया था और इस दौरान इस तरीके से लोकतंत्र पर हमला किया गया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालइंदिरा गाँधीजयप्रकाश नारायणकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा