लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की कर्मभूमि बलिया, 2014 में भाजपा ने खाता खोला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2019 15:11 IST

लोकसभा सीट बलिया की धरती ने एक प्रधानमंत्री दिया। यह क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की कर्मभूमि के नाम से जानी जाती है। बलिया लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 8 बार सांसद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भी बलिया से सांसद रहे

Open in App
ठळक मुद्देबलिया लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 8 बार सांसद रहे।2014 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भरत सिंह ने नीरज शेखर को शिकस्त दी।2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वीरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाया है। भरत सिंह को टिकट नहीं।

लोकसभा में बलिया का योगदान अहम है। बलिया की धरती ने एक प्रधानमंत्री दिया। यह क्षेत्र पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की कर्मभूमि के नाम से जानी जाती है। 

बलिया लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 8 बार सांसद रहे। बलिया के निवासियों के विद्रोही तेवर के कारण इसे बागी बलिया के नाम से जाना जाता है।

 बलिया 1 नवम्बर सन् 1879 में गाजीपुर से अलग हुआ। लगातार अशान्त रहने के कारण अग्रेजों ने इसे गाजीपुर से अलग कर दिया। उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्र में बलिया लोकसभा का अपना अहम योगदान है। ब्रिटिश राज में भी बलिया शहर अपने त्याग, बलिदान और साहस के लिए जाना गया। 

इस शहर का आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा। मंगल पांडे, चित्तू पांडे, जय प्रकाश नारायण और हजारी प्रसाद द्विवेदी समेत कई विभूतियों के अलावा चंद्रशेखर भी देश को दिया। 

राजनीतिक इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है

यहां का राजनीतिक इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। यह शहर गंगा और सरयू नदी के किनारे बसा है। बलिया के संसदीय इतिहास की बात की जाए तो यह सीट पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सीट के लिए जानी जाती है। चंद्रशेखर ने 1977 में बलिया से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। 1980 के चुनाव में भी जीत हासिल की, लेकिन 1984 में हार गए। हालांकि इसके बाद वह यहां से लगातार 6 बार चुनाव जीते और उन्होंने 4 बार जगन्नाथ चौधरी (1980,1989, 1991,1996) को हराया। 

चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 में देश के नौंवे प्रधानमंत्री बने, लेकिन गठबंधन की यह सरकार महज 7 महीने ही चली और 21 जून 1991 को यह सरकार गिर गई। 

8 बार यहां से सांसद रहे चंद्रशेखर का निधन जुलाई, 2007 में हो जाने से उपचुनाव कराया गया, जिसमें उनके बेटे नीरज शेखर ने जीत हासिल की। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी नीरज को जीत मिली, लेकिन 2014 के चुनाव में नीरज को भरत सिंह ने हरा दिया। 

बलिया संसदीय सीट से बीजेपी को पहली जीत 2014 में मिली। बलिया 1952 में गाजीपुर के साथ संयुक्त संसदीय क्षेत्र के रूप में शामिल था और राम नगीना सिंह यहां से पहले सांसद बने।

बलिया लोकसभा के अंतर्गत 5 विधानसभा सीट

बलिया संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा (फेफना, बलिया नगर, बैरिया, जहूराबाद और मोहम्मदाबाद) क्षेत्र आते हैं और यह सभी पांचों सीट सामान्य वर्ग के लिए है। 2017 के विधानसभा चुनाव में  बलिया के पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा (4) और उसके साझीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) (1) का कब्जा है।

बलिया की कुल आबादी 32.4 लाख

बलिया की कुल आबादी 32.4 लाख है, जो उत्तर प्रदेश का 29वां सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है। क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश का 31वां जिला है। 32.4 लाख की आबादी में पुरुषों की संख्या 52 फीसदी (16.7 लाख) और महिलाओं की संख्या 15.7 लाख (48 फीसदी) है। कुल आबादी में 81 फीसदी सामान्य वर्ग की है, जबकि 15 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति और 3 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है।

92.79 फीसदी आबादी हिन्दू

धर्म पर आधारित आबादी के आधार पर देखा जाए तो 92.79 फीसदी लोग हिंदू हैं, जबकि यहां पर 6.61 फीसदी मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं। इसके अलावा ईसाइयों की करीब 4 हजार आबादी भी बलिया में निवास करती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बलियासमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा