लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बीजेपी को मिल सकती हैं 25 में से 20 सीटें!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 16, 2019 08:02 IST

कुछ माह पहले हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की सत्ता बीजेपी के हाथ से निकल गई थी और तब 24 जनवरी 2019 को किए गए सर्वे में बीजेपी नीत एनडीए को 18 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 7 सीटें मिलने का अनुमान था, वहीं अब बीजेपी के लिए खुशखबर यह है कि इस बार के सर्वे में एनडीए को दो सीटों का फायदा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया थाकेन्द्र सरकार की ताजा घोषणाओं से लेकर आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों का असर भी शामिल है

बीजेपी को परेशान करने वाली खुशखबर है कि एक न्यूज चैनल के सर्वे के अनुसार- राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटों में से बीजेपी नीत एनडीए को 20 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 5 सीटें मिल सकती हैं।

बीजेपी-कांग्रेस की सीटों की राजनीति

कुछ माह पहले हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की सत्ता बीजेपी के हाथ से निकल गई थी और तब 24 जनवरी 2019 को किए गए सर्वे में बीजेपी नीत एनडीए को 18 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को 7 सीटें मिलने का अनुमान था, वहीं अब बीजेपी के लिए खुशखबर यह है कि इस बार के सर्वे में एनडीए को दो सीटों का फायदा हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2014 का समीकरण

साथ ही परेशानी की बात यह है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन अब 25 में से 5 सीटें कम हो सकती हैं। यह सर्वे फरवरी 2019 के पहले हफ्ते से लेकर मार्च 2019 के पहले हफ्ते के दौरान किया गया था। जाहिर है, इसमें केन्द्र सरकार की ताजा घोषणाओं से लेकर आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों का असर भी शामिल है।

राजस्थान में 25 में से 25 लोस सीटें हांसिल करने का लक्ष्य कांग्रेस और बीजेपी, दोनों दलों का है। देखना दिलचस्प होगा कि यह लक्ष्य हांसिल करने में राजस्थान की जनता किसका साथ देती है?

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा