लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा से नाराज चल रहे 208 नेताओं ने थामा जदयू का दामन, लगाए कई गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2021 17:26 IST

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख और सांसद चिराग पासवान को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। एलजेपी के 18 जिलाध्‍यक्षों और पांच प्रदेश महासचिव सहित 208 नेता जनता दल यू में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा में शामिल हुए भाजपा के बागी नेता रामेश्वर चौरसिया ने इस्तीफा दे दिया।बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले नोखा से कई बार भाजपा विधायक रहे चौरसिया पराजित हो गए थे।चौरसिया को सासाराम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लोजपा की झोपड़ी में आग लगी है। चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत के सुर उठने लगे हैं।

चिराग की कार्यशैली से अधिकांश नेता परोक्ष-अपरोक्ष रूप से नाराज चल रहे हैं। अब लोजपा में भगदड़ की स्थिति है, चिराग की कार्यशैली से नाराज लोजपा के 208 नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लोजपा में भगदड़

जानकारों के अनुसार एनडीए में एंट्री बंद होने के बाद लोजपा में भगदड़ मची है। इधर, लोजपा की बड़ी नेत्री और पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुरानी बातों को भूलने की मार्मिक अपील की है, उन्होंने कहा है कि अगर छोटे गलती करते हैं तो बडे़ लोग उन्हें माफ कर देते हैं, वहीं कहा जा रहा कि लोजपा में मची भगदड़ से चिराग और उनके सिपहसलार बेचैन हो गए हैं।

आज जदयू के मिलन समारोह में लोजपा से बगावत के बाद निष्कासित नेता केशव सिंह समेत कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष जदयू में शामिल हो गए. लोजपा के जिन नेताओं ने आज जदयू का दामन थामा, उसमें से कई तो पार्टी की स्थापना काल से ही लोजपा के साथ जुडे़ थे।

लोजपा में भी भारी असंतोष

रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान जिस तरह से पार्टी का संचालन कर रहे हैं, उससे नेताओं में भारी नाराजगी है. इसके बाद लोजपा के नेता अपने आप को पार्टी से अलग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि चिराग पासवान की नीतियों की वजह लोजपा में भी भारी असंतोष है।

बडे़ नेता लोजपा को छोड़ने को तैयार

बताया जाता है कि लोजपा के 6 सांसदों में से चार सांसद लगातार नाराज चल रहे हैं। बुधवार को एक बडे़ नेता रामेश्वर चौरसिया ने भी लोजपा से इस्तीफा कर दिया था। इसके अलावा कई अन्य बडे़ नेता लोजपा को छोड़ने को तैयार बैठे हैं, वे लोग समय की इंतजार कर रहे हैं।

इसबीच, लोजपा से जदयू में शामिल रामनाथ रमन पासवान ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर बरसते हुए कहा कि वह ठग हैं, जो बिहार में जन्म नही लिया उसे बिहार के बारे में क्या जानकारी होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि चिराग ने रामविलास पासवान को दो महीने तक अस्पताल में बंदी बनाकर रखा।

जांच हुई तो चिराग जेल जाएंगे

उन्होंने कहा कि जांच हुई तो चिराग जेल जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोजपा ठगों का गिरोह है। जदयू के प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह, प्रदेश महसाचिव रहे दीनानाथ क्रांति, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के अलावे हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 77 नेता कार्यकर्ता भी आज लोजपा को बाय-बाय कह जदयू का दामन थाम लिया।

इसतरह से 208 नेताओं ने झोपड़ी को छोड़ तीर थाम लिया है। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एक मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर जदयू उनका जन्मोत्सव हर बूथ पर मनाने की तैयारी का रहा है।

भाजपा का दामन छोड़कर लोजपा में शामिल

उधर, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़कर लोजपा में शामिल हुईं और पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफ करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और पुरानी बातों को भूलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी, चुनाव के समय जो भी बातें हुई उसे भूल जायें और बिहार के विकास में चिराग पासवान को साथ लेकर चलें। पूर्व विधायक ने कहा कि अब चुनाव खत्म हुआ लिहाजा पुरानी बातें खत्म होनी चाहिए, अभी भी लोजपा एनडीए के साथ है और केंद्र सरकार की योजनाओं का हमलोग प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

हम तो चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को साथ लेकर चलें, ताकी बिहार का तेजी से विकास हो सके। लोजपा नेत्री ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा भी तो नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लडे़ थे। लेकिन उनसे तो मुलाकात कर रहे और साथ बैठाकर चाय पी रहे तो फिर चिराग पासवान से बैर क्यों?

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानरामविलास पासवानपटनाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा