लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के 'कैंडल मार्च' पर किया पलटवार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 13, 2018 15:03 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में गुरूवार रात को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करने पहुंचे थे।

Open in App

अमेठी, 13 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमेठी के दौरे पर हैं। कठुआ-उन्नाव गैंगरेप मामले में उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा। वहीं बीती रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैंडल मार्च के मामले में पूछे गए सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी पहले गायत्री प्रजापति के समर्थन में थे लेकिन अब उनकी मजबूरी है कि वो एक स्टैंड लें।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में गुरूवार रात को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करने पहुंचे थे। यह कैंडल मार्च कांग्रेस ऑफिस से इंडिया गेट तक चला। रेप जैसे मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने काफी आक्रामक रूख अपनाया हुआ है। कांग्रेस का ये कैंडल मार्च मानसिंह रोड से राजपथ होते हुए इंडिया गेट पहुंचा। 

उन्नाव गैंगरेप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बांगरमऊ सीट से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लेने के बाद अब पीड़ित परिवार से मिलने उन्नाव स्थित एक होटल में पहुंची है, जहां पीड़ित परिवार ठहरा हुआ है। बताया जा रहा है की सीबीआई की टीम पीड़ित पर केस के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

वहीं कठुआ गैंगरेप केस पर बवाल के बाद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नाबलिग और बच्चियों से रेप  के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान वाला कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में इंसाफ के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपस्मृति ईरानीराहुल गाँधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा