लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2018 22:17 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है।  इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।  

Open in App

बेंगलुरु, 15 अप्रैल: कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं इनके बेटे यतीन्द्र को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को ही जारी करने वाले थे लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में सदस्यों के बीच मतभेद उभरने के कारण इसका ऐलान आज किया गया है। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: 5 सालों में कैसा रहा सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है।  इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।  पिछले हफ्ते ही बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  बीजेपी द्वारा जारी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम था।  सूची के मुताबिक बीजेपी सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव में उतरेंगे। 

क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल 

इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव में हावी होंगे ये सात प्रमुख मुद्दे, बदल सकते हैं राजनीतिक समीकण

ये था 2013 का परिणाम 

2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी। 

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर