लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पढ़ें कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2018 16:34 IST

बीजेपी ने अपनी पहली 72 उम्मीदवारों का ऐलान किया और दूसरी लिस्ट में 82 उम्मीदवारों का ऐलान किया।

Open in App

बेंगलुरु, 16 अप्रैलः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। उसने इस बार 82 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले बीजपी ने 72 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें  पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

15 अप्रैल को कांग्रेस की पहली सूची जारी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं इनके बेटे यतीन्द्र को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे।

देखें सूची...

क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल 

इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

कांग्रेस बन सकती है बड़ी पार्टी

ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये था 2013 का परिणाम  

2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार