लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: विधानसभा में पोर्न देखते पकड़े गए नेताओं को टिकट देने पर BJP की थू-थू

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 09:10 IST

बात दरअसल ये है कि बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन उन नेताओं के भी नाम शामिल है, जिन्हें 2012 में कर्नाटक विधानसभा में पोर्न देखते पकड़ा गया था।

Open in App

बेंगलुरु, 1 मईः कर्नाटक में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आए दिन बयानबाजी चल रही है। दोनों पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है। वहीं बीजेपी एक बड़ी गलती करती हुई दिख रही है। जिसके कारण हो सकता है उनकी मुसीबतें बढ़ जाए। बात दरअसल ये है कि बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन उन नेताओं के भी नाम शामिल है, जिन्हें 2012 में कर्नाटक विधानसभा में पोर्न देखते पकड़ा गया था। नेताओं के पोर्न देखने का खुलासा वहां के लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड में हुए फूटेज से हुआ।  इस बात की जानकारी जैसे ही सामने आई सबके अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रहीं है।  

एक वरिष्ट पत्रकार नलिनी सिंह ने लिखा है ' उन तीनों नेताओं को बीजेपी ने टिकट दिया जो पोर्न देखते पकड़े गए थे।  मोदी-शाह का एक और मास्टरस्ट्रोक'

वहीं इस पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा 'मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का बयान, कहा कि पोर्न वेबसाइट के कारण बढ़ रही है रेप की घटनाएं। साहब अगर पोर्न वेबसाइट ही रेप का कारण है तो मैं आपको बता दूँ कि कर्नाटक असेंबली में जो नेता पोर्न देखता हुआ पकड़ा गया था वह बीजेपी का ही नेता था, और अब उस नेता को दुबारे से टिकट क्यों दी गयी? उन्होंने इसे हैशटैग दोगलापन के साथ पोस्ट किया है।

इस पर गुजरात ने नेता अल्पेश ठाकोर ने लिखा 'कर्नाटक विधानसभा में पॉर्न-मूवी देखते हुए पकड़े गए अपने एमएलए को बीजेपी ने फिर से दिया टिकट, क्या बीजेपी के लोग ऐसे बेटियों को बचाएंगे??

बता दें कि 2012 में कर्नाटक में बीजेपी सरकार की सत्ता के दौरान एक दिन विधानसभा चर्चा के समय मौजूदा पर्यावरण मंत्री जे कृष्णा पालेमर, महिला और बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और एक अन्य मंत्री लक्ष्मण सावदी मोबाइल में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे।  इस घटना के सामने आने के बाद यह काफी चर्चा में रहा था।  इस बात को लेकर विपक्षी पार्टियों ने नेताओं के इस्तीफे की भी मांग की थी। लेकिन बाद में इस घटना पर अपने मंत्रियों अपने बचाव करते हुए मंत्री लक्ष्मण सावादी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था 'मिस्टर पालेमार मुझे पश्चिमी देश में हुए एक महिला के गैंगरेप की वीडियो दिखा रहे थे, जिसे ब्लू फिल्म समझ लिया गया, लेकिन वह ब्लू फिल्म नहीं थी।'  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार