लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मायावती ने थामा एचडी देवगौड़ा का हाथ, मिलकर उतरेंगे चुनावी मैदान में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 17:37 IST

कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं ।

Open in App

कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) और जनता दल सेक्‍युलर (JDS) ने एक दूसरे का दामन थामते हुए एक साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है । कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं ।

गुरुवार को बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा और जेडीएस के दानिश अली ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की। दोनों नेताओं ने बताया की आगामी चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी । कर्नाटक में 224 विधानसभा की सीटें हैं जिसमे बीएसपी ने 20 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है । 

इस साझा चुनावी अभियान की शुरुआत 17 फरवरी को किया जाएगा और एक साथ एक मंच पर मायावती और एचडी देवगौड़ा दिखाई देगें । इससे पहले 2013 में भी बीएसपी कर्नाटक के चुनाव में शामिल हुई थी लेकिन पार्टी एक भी सीट पर खाता नहीं खोल पाई । 

अभी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक में 224 विधानसभा की सीटें है। पिछलें साल हुए चुनाव में कांग्रेस को 122  तो बीजेपी और जनता दल सेक्‍युलर दोनों को 40- 40 सीटों पर जीत मिली थी। 

बीजेपी की कर्नाटक में अंतिम सरकार 2008 में बी . एस येदियुरप्पा की नेतृत्व में बनी थी। इस चुनाव में बीजेपी 110 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनाई थी लेकिन बहुमत से 3 सीटें दूर रह गई थी। लेकिन अन्य विधायकों के साथ मिलकर पहली बार बीजेपी दक्षिण भारत के किसी राज्य में सरकार बनाना में कामयाब रही थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएसपीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा