लाइव न्यूज़ :

कमल हासन और रामचंद्र गुहा ने किया AAP सरकार के फेवर में ये ट्वीट, केजरीवाल ने दोनों को बोला- थैंक्य यू

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2018 18:36 IST

कमल हासन ने लिखा कि एक निर्वाचित सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करना लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को कमल हासन केजरीवाल का सपोर्ट करते नजर आए। कमल हासन ने लिखा कि एक निर्वाचित सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करना लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। वास्तव में दिल्ली में जो चल रहा है वह तमिलनाडु या पुडुचेरी से बहुत ज्यादा अलग नहीं है।  यह उन लोगों के लिए निराशाजनक है जो बेहतर के लिए बदलाव चाहते हैं। यह बात कमल हासन ने ट्वीट के जरिए कही। 

इसके बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट को री-ट्वीट करते लिखा 'धन्यवाद कमल जी,  मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें दिल्ली के लोगों के लिए काम करने की इजाजत देंगे। जबरदस्ती किसी से उसकी इच्छा को बदला नहीं जा सकता'। 

इसके अलावा रामचंद्र गुहा ने लिखा कि जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर थी और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री तब भी निर्वाचित सरकार को अपनी बात रखने की आजादी थी। इस बात पर केजरीवाल ने लिखा कि उम्मीद है कि मोदी जी भी अटल जी नक़्शे कदम पर चलेंगे।  

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून )शाम से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर रही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की  है।

दिल्ली के इतिहास में यह पहला मामला है जब मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए एलजी दफ्तर में रात गुजारी। एलजी दफ्तर में पूरी रात गुजारने के बाद सुबह में केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सत्येंद्र जैन ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है।' जैन ने सुबह 11 बजे एलजी दफ्तर पर अपना अनशन शुरू किया। हालांकि मंगलवार को एलजी अपने दफ्तर नहीं गए। 

टॅग्स :कमल हासनअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया