लाइव न्यूज़ :

BJP Jharkhand: भाजपा ने बदली झारखंड टीम, तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा पद

By भाषा | Updated: July 4, 2020 03:19 IST

झारखंड बीजेपी ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा आठ उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश महामंत्रियों को नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने धर्मपाल सिंह को झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है।नई कार्यकारिणी में सांसद समीर उरांव, आदित्य साहू एवं प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

रांची।झारखंड प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन कर दिया गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा आठ उपाध्यक्ष और तीन प्रदेश महामंत्रियों को नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि आज उन्होंने प्रदेश की नयी कार्यकारिणी का गठन कर दिया जिसमें धर्मपाल सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है और उनके अलावा आठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तीन प्रदेश महामंत्री नियुक्त किये गये हैं।

कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा , सांसद सुनील सिंह, पूर्व मंत्री राजपलिवार, सांसद अन्नपूर्णा सिंह यादव, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा एवं अपर्णा सेन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में सांसद समीर उरांव, आदित्य साहू एवं प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर शिवपूजन पाठक कायम

इसके अलावा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जयसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान एवं रीता मिश्रा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। दीपक बंका को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर शिवपूजन पाठक को बनाये रखा गया है।  इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ताओं में प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोजन सिंह एवं कुणाल षाड़ंगी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आरती कुजूर को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

कोविड-19 के कारण रूका था कार्यकारिणी का गठन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कोविड-19 के चलते पिछले कम से कम तीन माह से लटका हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा, ‘‘मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में यह टीम झारखंड में भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगी।’’

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा