लाइव न्यूज़ :

आईआरसीटीसी मामले में लालू यादव और अन्य के खिलाफ CBI ने किया आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: April 16, 2018 22:39 IST

ब्यूरो ( सीबीआई ) द्वारा यहां की एक अदालत में दाखिल इस आरोप पत्र में नामित 14 लोगों में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी का भी नाम है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आईआरसीटीसी मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव व अन्य के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया। यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों का प्रबंधन ठेका एक निजी कंपनियों को देने में कथित भ्रष्टाचार का है। ब्यूरो ( सीबीआई ) द्वारा यहां की एक अदालत में दाखिल इस आरोप पत्र में नामित 14 लोगों में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी का भी नाम है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने लालू यादव की पार्टी के खिलाफ किया नोटिस जारी, रद्द हो सकती है सदस्यता

सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में सिलसिले में हाल ही में राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। मामले के अनुसार रेल मंत्री के पद पर रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ( आईआरसीटीसी ) द्वारा संचालित दो होटलों ( रांची व पुरी ) का ठेका सुजाता होटल्स को दिया। आरोप है कि इन होटलों के ठेके देने के बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए पटना में तीन एकड़ का भूखंड लिया गया। सुजाता होटल्स विनय व विजय कोचर की कंपनी है। 

प्राथमिकी में आरोप है कि राजद नेता लालू यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कोचर को अवांछित फायदा दिया। इसके लिए डिलाइट मा​र्केटिंग कंपन के जरिए अच्छी खासी कीमत का एक भूखंड लिया गया। इसके अनुसार सुजाता होटल्स को ठेका मिलने के बाद 2010 से 14 के बीच डिलाइट मार्केटिंग कंपनी का मालिकाना हक सरना गुप्ता से राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव के पक्ष में हो गया। उस समय तक लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया