लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया और राजिंदर गर्ग शामिल, जानिए इनके बारे में

By भाषा | Updated: July 30, 2020 13:20 IST

नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने पिछले साल कांगड़ा सीट से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद नया स्पीकर नियुक्त किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया।सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिंदी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार कर तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं के विधायक राजिंदर गर्ग को शामिल किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में एक समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन किया गया। सुखराम और राजिंदर गर्ग ने हिंदी में शपथ ली जबकि पठानिया ने अंग्रेजी में शपथ ली। 15 अप्रैल 1964 को जन्मे चौधरी सिरमौर जिले से पिछड़ी जाति के नेता हैं। वह राजनीति में आने से पहले बिजली बोर्ड में जूनियर इंजीनियर थे।

चौधरी 2003, 2007 और 2017 में राज्य विधानसभा के लिये चुने जा चुके हैं

चौधरी 2003, 2007 और 2017 में राज्य विधानसभा के लिये चुने जा चुके हैं। वह 2009 से 2012 तक मुख्य संसदीय सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नूरपुर से विधायक पठानिया (56) ने 1991 में राजनीति में कदम रखा था। 15 नवंबर, 1964 को कांगड़ा जिले के लडोरी गांव में पैदा हुए पठानिया भाजपा के किसान मोर्चा के कांगड़ा जिले के अध्यक्ष रहे।

इसके बाद उन्हें इसका राज्य सचिव और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। स्नातक तक पढ़े पठानिया ने 1998 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने 2007 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। दिसंबर 2017 में एक बार फिर वह विधायक चुने गए।

गर्ग बिलासपुर के घुमारविन विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए

पठानिया राजपूत समुदाय से संबंध रखते हैं। वही गर्ग बिलासपुर के घुमारविन विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। 30 नवंबर 1966 को तंडोरा में जन्मे गर्ग ने वनस्पति विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई की है। पत्रकार से नेता बने गर्ग 1982 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 1983 में एबीवीपी से जुड़े।

बीते कई महीने से राज्य में तीन मंत्रिपद खाली पड़े थे। बिजली मंत्री अनिल शर्मा ने बीते साल अप्रैल में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। शर्मा ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के लिये चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया था।

इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर उनके बेटे राम स्वरूप शर्मा चुनाव लड़ रहे थे। नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने पिछले साल कांगड़ा सीट से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद नया स्पीकर नियुक्त किया गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाहिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुरअमित शाहशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा