लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बनाया नया मोर्चा, जानें क्या रखा नाम...

By बलवंत तक्षक | Updated: February 25, 2021 20:45 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खास रहे तंवर अब हरियाणा में कांग्रेस के ही खिलाफ ताल ठोकेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देसिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे तंवर डेढ़ वर्ष बाद एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में पैर जमाने की कोशिश करेंगे. तंवर को अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी की कमान सौंप दी गई थी.तंवर ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला को समर्थन दिया था.

चंडीगढ़ः हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अशोक तंवर ने अपना भारत मोर्चा गठित करने का ऐलान किया है.

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे तंवर डेढ़ वर्ष बाद एक बार फिर हरियाणा की राजनीति में पैर जमाने की कोशिश करेंगे. तंवर ने आज मोर्चे के नए ध्वज का भी लोकार्पण किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खास रहे तंवर अब हरियाणा में कांग्रेस के ही खिलाफ ताल ठोकेंगे.

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जब तंवर को अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पार्टी की कमान सौंप दी गई थी, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी थी. तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में छत्तीस का आंकड़ा रहा है. विधानसभा चुनावों के दौरान तंवर ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला को समर्थन दिया था.

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे तंवर ने अब अपने समर्थकों को साथ जोड़ने के इरादे से अपना भारत मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने ऐसे संकेत दिए थे कि आनेवाले समय में वे अपने बूते राजनीति करेंगे और इसके लिए नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे.

टॅग्स :कांग्रेसहरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा