लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनावः कांग्रेस और अशोक तंवर से नाराज हैं हुड्डा, समर्थकों ने आगे के फैसले के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को अधिकृत किया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:55 IST

हुड्डा द्वारा गठित समिति के सदस्य एक-एक करके पूर्व मुख्यमंत्री से मिले और राज्य में पार्टी की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस समिति में 30 से अधिक सदस्य हैं। पिछले दिनों रोहतक की रैली के बाद हुड्डा ने इस समिति का गठन किया था। उनके समर्थकों का कहना था कि इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर हुड्डा आगे का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के बीच टकराव की खबरें लंबे समय से आ रही हैं।हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि हुड्डा पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं और अलग होने का रास्ता भी चुन सकते हैं।

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को अपने समर्थक नेताओं के साथ बैठक की जिसमें इन नेताओं ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आगे का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुड्डा द्वारा गठित समिति के सदस्य एक-एक करके पूर्व मुख्यमंत्री से मिले और राज्य में पार्टी की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस समिति में 30 से अधिक सदस्य हैं। पिछले दिनों रोहतक की रैली के बाद हुड्डा ने इस समिति का गठन किया था। उनके समर्थकों का कहना था कि इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर हुड्डा आगे का फैसला करेंगे।

दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह खासकर हुड्डा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के बीच टकराव की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि हुड्डा पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं और अलग होने का रास्ता भी चुन सकते हैं।

नाराजगी की अटकलों के बीच ही गत 29 अगस्त को हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदला जा सकता है और टिकट बंटवारे में हुड्डा की भूमिका सुनिश्चित की जा सकती है।

हुड्डा समर्थकों का कहना है कि वे इस संदर्भ में पार्टी नेतृत्व के फैसले के लिए प्रतीक्षारत हैं। सूत्रों के मुताबिक हुड्डा द्वारा गठित समिति के कई सदस्यों ने हरियाणा में जमीनी स्तर पर कांग्रेस के संगठन की गैर मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाभूपेंद्र सिंहसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा