लाइव न्यूज़ :

गुजरात, हिमाचल चुनाव 2017: मतगणना जारी, जानिए एग्जिट पोल्स ने क्या कहा था

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 09:17 IST

गुजरात में कुल 182 विधान सभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को न्यूनतम 92 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

Open in App

गुजरात विधान सभा के लिए दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना सोमवार (18 दिसंबर) सुबह आठ बजे से जारी है।राज्य की 182 विधान सभा सीटों के लिए नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के कम से कम 92 सीटें जीतनी होंगी। बीजेपी राज्य में पिछले 22 साल से सत्ता में है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बीजेपी की सत्ता कौ चुनौती देने की पुरोजर कोशिश की। वहीं बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संभाली। पीएम मोदी और शाह दोनों ही गुजरात से आते हैं इसलिए इस चुनाव में दोनों की साख दांव पर है। वहीं राहुल गांधी नतीजे आने से पहले ही पार्टी के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इस चुनाव के परिणाम को उनकी स्वीकार्यता पर जनता की मुहर की तरह देखा जाएगा। अभी चुनावी रुझान आने में समय है तो आइए देखते हैं कि विभिन्न टीवी चैनलों और एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल्स में क्या अनुमान जताया है। 

एग्जिटल पोल्स के अनुमान
चैनल-एजेंसीकांग्रेसबीजेपीअन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया 68-8299-1131-4
टाइम्स नाउ66,113  3, 
इंडिया टीवी 65-75104-114 0-4,
 एबीपी 64117 1 
न्यूज 18-सी वोटर 741350

सोमवार को हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के विधान सभा चुनाव के लिए हुए मतदान की भी मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारी थी। पिछले ढाई दशकों से हिमाचल में हर पाँच साल बाद बीजेप और कांग्रेस सत्ता की अदलाबदली करते रहे हैं। एग्जिट पोल्स में इस बार भी सत्ता परिवर्तन का अनुमान जतायाय गया है। 

हिमाचल प्रदेश चुनाव के एग्जिटल पोल्स अनुमान
चैनल-एजेंसीकांग्रेसबीजेपीअन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया13-2047-550-2
टाइम्स नाउ1751-
न्यूज 241355-
एबीपी29381
न्यूज एक्स18-2442-502

 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात चुनावगुजरात चुनाव परिणामगुजरातबीजेपीकांग्रेसआपनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?