लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के साथ सरकार, दफन हो जाएगी कांग्रेस, संजय निरुपम ने शीर्ष नेता को आगाह किया

By भाषा | Updated: November 21, 2019 14:44 IST

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘वर्षों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने गलती की थी। तब से ऐसी पिटी कि आज तक नहीं उठ पाई। महाराष्ट्र में हम वही गलती कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना की सरकार में तीसरे नंबर की पार्टी बनना कांग्रेस को यहां दफन करने जैसा है। बेहतर होगा, कांग्रेस अध्यक्ष दबाव में नहीं आएं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भाजपा को दूर रखने के लिये शिवसेना के साथ सरकार बनाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं।भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन वह सत्ता से दूर है जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी ‘‘गलती’’ होगी क्योंकि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को ‘‘दफन’’ करने के समान होगा।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को आगाह किया कि वह इस संबंध में दबाव में नहीं आयें। अपने विचार के समर्थन में निरुपम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में बसपा से हाथ मिलाने की गलती की थी लेकिन वहां पार्टी ने इस तरीके से अपना जमीनी आधार खोया जिसे वह अब तक नहीं पा सकी है।

कांग्रेस एवं राकांपा फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा को दूर रखने के लिये शिवसेना के साथ सरकार बनाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन वह सत्ता से दूर है जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती हैं।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘वर्षों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने गलती की थी। तब से ऐसी पिटी कि आज तक नहीं उठ पाई। महाराष्ट्र में हम वही गलती कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना की सरकार में तीसरे नंबर की पार्टी बनना कांग्रेस को यहां दफन करने जैसा है। बेहतर होगा, कांग्रेस अध्यक्ष दबाव में नहीं आएं।’’ 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेससंजय निरुपमसोनिया गाँधीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा