लाइव न्यूज़ :

यूपी राज्यसभा उपचुनावः अमर सिंह के निधन के बाद खाली सीट पर 11 सितंबर को मतदान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2020 14:57 IST

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह की मौत के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को होगा चुनाव होगा। अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था।

नई दिल्ली/लखनऊः चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। अमर सिंह की मौत के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को होगा चुनाव होगा। 

भारत निर्वाचन आयोग 11 सितंबर को एक रिक्त स्थान (राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन के बाद) को भरने के लिए उत्तर प्रदेश से राज्यों की परिषद के लिए उपचुनाव आयोजित करेगा। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से निर्वाचित हुए थे। बाद में सपा से उनका अनबन हो गया था। अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट कर रहे थे। 

राज्‍यसभा सदस्‍य के रूप में में उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 25 अगस्‍त को जारी किया जाएगा और चुनाव 11 सितंबर को होगा। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में एक अगस्‍त को निधन हो गया था।

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। अमर सिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में एक अगस्त को निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव के लिए 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और मतदान 11 सितम्बर को होगा। स्थापित अभ्यास के अनुसार 11 सितम्बर को मतदान के बाद शाम को ही मतगणना की जाएगी।

यूपी की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी किया गया है। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे।

अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था। ‘नोट के बदले वोट’ के कथित घोटाले में भी अमर सिंह का नाम आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हें कुछ साल पहले समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमर सिंहसंसदसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा