लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में कलह तेज, हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने कहा, सोहना सीट 5 करोड़ में बेचा गया, हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी, टिकट वितरण में भ्रष्टाचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 18:12 IST

तंवर और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में भ्रष्टाचार हो रहा है और पार्टी के लिए वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द हरियाणा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी की। हुड्डा समर्थकों का दावा है कि तंवर की वजह से हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति खराब हुई।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से चली आ रही कलह बुधवार को उस वक्त खुलकर सामने आ गई, जब पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और उनके समर्थकों ने बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी की।

 

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने कहा कि सोहना विधानसभा सीट के लिए टिकट 5 करोड़ रुपये में बेचा गया था। हम स्थिति को ठीक कर देंगे। यदि टिकट वितरण अनुचित था, तो जिन लोगों को चुना गया है वे कैसे जीतेंगे? अशोक तंवर ने कहा कि ​​मैं टिकट वितरण की प्रक्रिया में था, इसलिए मुझे पता है, 'ये सरकार बनवाई गइ थी, बानी नहीं थी । 14 पीपीएल जो आज बीजेपी विधायक हैं, उन्हें यहां से भेज दिया गया, उनके 7 सांसदों की कांग्रेस पृष्ठभूमि है। बीजेपी ने मुझे 3 महीने में 6 बार शामिल होने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मैं नहीं गया।

तंवर और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में भ्रष्टाचार हो रहा है और पार्टी के लिए वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द हरियाणा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

सोनिया के आवास के बाहर तंवर और उनके सैकड़ों समर्थकों जमा हुए और हुड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हुड्डा समर्थकों का दावा है कि तंवर की वजह से हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति खराब हुई और वह पद से हटाए जाने की नाराजगी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधीभूपेंद्र सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा