लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस पर बरसे केजरीवाल, 'इतनी शिद्दत से जज लोया की मौत की जांच कब'

By भारती द्विवेदी | Updated: February 23, 2018 12:58 IST

खबरों के अनुसार इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। पुलिस के घर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। ट्वीट में वो लिखते हैं- 'खूब पुलिस मेरे घर भेजी है। मेरे घर की छानबीन चल रही है। बहुत अच्छी बात है। पर जज लोया के कत्ल के मामले में अमित शाह से पूछताछ कब होगी।'

ट्वीट के अलावा उन्होंने मीडिया से भी बात की है। मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'जितनी शिद्दत से इस मामले की जांच हो रही है, मुझे खुशी है, होनी चाहिए। लेकिन मैं जांच एजेंसी से कहना चाहूंगा कि जज लोया के कत्ल की जांच पर अमित शाह से पूछताछ करने की भी हिम्मत दिखाएं तो देश उनको बधाई देगा।'

 

सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट पर लोगों  ने क्या प्रतिक्रिया दी है, आइए आपको बताते हैं। ऑफिस ऑफ आरडी यूजर्स ने लिखा अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए लिखा है कि आजकल देश में खबरों को खबरें ही छिपा रही हैं।

वर्षा राजपूत अरविंद केजरीवाल से पूछ रही हैं कि क्या आप भी जेल जा रहे हैं क्या?

आदित्य तिवारी केजरीवाल पर अमित शाह से पैसा खाकर जज लोया की खबर से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि 19 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने हाथापाई की थी। एएनआई के मुताबिक अंशु प्रकाश ने बताया था 'सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी।इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश जारवााल को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :अंशु प्रकाशअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा