लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: दिल्ली सीएम बोले-केजरीवाल जिद्दी हो सकता है, हिंसक नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2018 23:12 IST

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया ''केजरीवाल जिद्दी हो सकता है, हिंसक नहीं।'

Open in App

नई दिल्ली, 7 मार्च: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया ''केजरीवाल जिद्दी हो सकता है, हिंसक नहीं।' इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी लगाई हैं जिसमे कहा 'हमलोग हिंसा कभी नहीं करेंगे। मारपीट कायर लोग करते हैं और केजरीवाल कायर नहीं है। हम कभी मारपीट नहीं करेंगे। …और अपने लोगों से क्‍यों करेंगे? आपस में लड़ लेंगे, झगड़ लेंगे। हम मारपीट क्‍यों करेंगे?'

दरअसल दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी,  जिसके बाद दो विधायक को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों में प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने जारवाल को 20 फरवरी और अमानतुल्ला को 21 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करती रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अंशु प्रकाश और दिल्ली के कुछ और नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।वहीं, पुलिस द्वारा कराई गई अंशु प्रकाश के मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई थी। पुलिस इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ कर सकती है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए