लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपाः 250 मंडल अध्यक्षों की की पहली सूची जारी, 80 फीसद चेहरे नए, 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द

By भाषा | Updated: August 26, 2020 21:39 IST

‘नए मंडल अध्यक्षों में 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 अनुसूचित जाति और 20 महिला श्रेणी से हैं। 200 चेहरे नए हैं जबकि 50 को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।’ पार्टी नेताओं का कहना है शेष बचे मंडलों में भी जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी की नीति के तहत सूची में शामिल सभी मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 से कम है।पार्टी अगले कुछ दिनों में नए पदाधिकारियों और 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती है। गोयल ने बताया कि पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद इन मंडल अध्यक्षों के नामों को हरी झंडी दी है।

नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को पार्टी की मंडल इकाइयों के 250 अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें से 80 फीसद चेहरे नए हैं। दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी की नीति के तहत सूची में शामिल सभी मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 से कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘नए मंडल अध्यक्षों में 55 अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 अनुसूचित जाति और 20 महिला श्रेणी से हैं। 200 चेहरे नए हैं जबकि 50 को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।’’ पार्टी नेताओं का कहना है शेष बचे मंडलों में भी जल्द ही अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

दिल्ली को भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से कुल 280 मंडलों में विभाजित कर रखा है। पार्टी अगले कुछ दिनों में नए पदाधिकारियों और 14 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती है। गोयल ने बताया कि पार्टी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने जमीनी स्तर पर फीडबैक लेने के बाद इन मंडल अध्यक्षों के नामों को हरी झंडी दी है।

प्रत्येक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पूर्व और वर्तमान मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, विधायकों, सांसदों और संगठन के पदाधिकारियों सहित लगभग 4500 नेताओं से चर्चा की गई। हालांकि पार्टी के एक धड़े का आरोप है कि फीडबैक की प्रकिया में गड़बड़ी हुई है और कई मामलों में मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है।

नाम न छापने की शर्त पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ऐसे मेहनती कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे इस संबंध में पार्टी कार्यालय में जल्द ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।’’ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर को संगठनात्मक चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीजेपी नड्डामनोज तिवारीगौतम गंभीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा