लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग करने के बाद पार्थ ने शरद पवार से की मुलाकात, NCP प्रमुख ने बताया था अपरिपक्व

By भाषा | Updated: August 14, 2020 05:03 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांज की मांग के करने के बाद पार्थ पवार ने एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार के बेटे पार्थ ने गुरुवार को शरद पवार से मुलाकात की।पार्थ ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी।इसके बाद शरद पवार ने सार्वजनिक रूप से पार्थ की निंदा की थी।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे के बेटे पार्थ पवार ने बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर शरद पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से पार्थ की निंदा किए जाने के एक दिन बाद यह मुलाकात हुई। बैठक लगभग दो घंटे तक चली।

बैठक के बाद पार्थ ने मीडिया से कोई बात नहीं की। पार्थ के पिता तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी इस घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार से मंत्रालय में मुलाकात की। शरद पवार की बेटी सुले ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में जन कार्यों के संबंध में अजित पवार से मिली हैं।

इससे पहले शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि पार्थ द्वारा सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग का कोई महत्व नहीं है। पवार ने पार्थ को ‘अपरिपक्व’ करार दिया था लेकिन उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग शुरू हो गई थी।

राकांपा के वयोवृद्ध नेता ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच में पूरा भरोसा है लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई इसके बावजूद राजपूत की मौत की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाना चाहता है तो वह उसका विरोध नहीं करेंगे।

पार्थ, शरद पवार के भतीजे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं। पार्थ ने 2019 लोकसभा चुनाव में राकांपा के टिकट पर मावल सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना के श्रीरंग बारने से हार गए थे। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह 14 जून को उपनगर बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटके हुए मिले थे। पार्थ 27 जुलाई को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिले थे और उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

राजनीति अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार