लाइव न्यूज़ :

कवि बने राहुल गांधी ने लिख डाली मोदी सरकार और SSC घोटाले पर कविता, जरुर पढ़े

By स्वाति सिंह | Updated: March 15, 2018 20:04 IST

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शायराना अंदाज में एसएससी में हुई गड़बड़ी के मामले को लेकर हमला बोला है।  

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च: नार्थ-ईस्ट विधानसभा से लेकर उत्तर प्रदेश- बिहार के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कुछ दिनों तक ठंडे रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तेवर में कुछ बदलाव नजर आया है। पहले उनके निशाने पर रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली जिनपर उन्होंने आरोप लगाया की उनकी बेटी को पंजाब नेशनल बैंक से मोटी रकम मिली थी और इसलिए जेटली इन घोटाले पर चुप्पी साध रखी थी।

राहुल ने गुरुवार को फिर से बीजेपी पर निशाना साधा और पार्टी पर कविता लिख डाली है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शायराना अंदाज में एसएससी में हुई गड़बड़ी के मामले को लेकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों में युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने की बात को जुमला बताया है। उन्होंने आगे कहा लिखा कि सरकार नई नौकरियां तो दे नहीं पाई उल्टा नौकरियों को खत्म कर दिया है।  

इससे पहले अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (10 मार्च) को नोटबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया था। राहुल ने कहा, "अगर मैं प्रधानमंत्री होता और किसी ने मुझे वह फाइल दी होती, जिस पर नोटबंदी लिखा होता तो मैं उसे कूड़े में डाल देता।" मलेशिया में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा, "खिड़की से बाहर कूड़े में फेंक देता। मुझे लगता है कि नोटबंदी के साथ यही होना चाहिए था।" बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कदम की आलोचना की थी और कहा था कि इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है।

इससे पहले सिंगापुर में हुए एक बैठक में राहुल ने कश्मीर नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हमारी कश्मीर पॉलिसी लोगों को जोड़ने के लिए थी। साल 2004 में जब यूपीए सरकार बनी तो हमें जलता हुआ जम्मू-कश्मीर सौंपा गया था। हमने एक नीति बनाकर इस पर 9 साल तक काम किया। "मैंने देखा है कि जब आप लोगों के साथ संपर्क करते हैं उनके लिए काम करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। तो यह काम करता है। 2014 में जब मैं जम्मू-कश्मीर गया तो रोना आ गया।"

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर