लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कसा तंज, ट्वीट कर कहा-मोदी सरकार ने ठाना है, जनता को लूटते जाना है, बस ‘दो’ का विकास कराना है...

By शीलेष शर्मा | Updated: February 16, 2021 18:19 IST

कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को सरकार पर देश की जनता से 20 लाख करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले छह साल में पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाकर सरकार 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है।2014 में संप्रग के चुनाव हारने के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी।दिल्ली में पेट्रोल 71.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 57.28 रुपये प्रति लीटर बिकता था।

नई दिल्लीः तेल की क़ीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर आक्रामक विपक्ष का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकार ज्यों-ज्यों दाम बढ़ाये जा रही है, विपक्ष का हमला भी उतना ही तेज़ होता जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किया, "मोदी सरकार ने ठाना है, जनता को लूटते जाना है, बस ‘दो’ का विकास कराना है।" मोदी सरकार हमला करने में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अर्थव्यवस्था पर सवाल उठा दिया, सबूतों के साथ कि मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था में अमीर और अमीर हो रहा है तथा ग़रीब और ग़रीब।

इसी तरह पेट्रोल -डीज़ल की क़ीमतों को लेकर ट्वीट किया साथ ही आंकड़े दिये कि मई 2014 में पेट्रोल का बेस मूल्य 47. 12 रुपए था, केंद्र का टैक्स 10. 39 ,डीलर कमीशन 2 रुपये ,राज्य टैक्स 11. 9 रुपये तब पेट्रोल 71. 41 रुपये बिक रहा था।

फ़रवरी 2021 में बेस मूल्य 29. 34 ,केंद्र का टैक्स 32. 98 ,डीलर कमीशन 3. 69 ,राज्य का टैक्स 19. 92 और पेट्रोल की क़ीमत 86. 3 रुपये हो गयी। इसके ज़रिये येचुरी ने यूपीए बनाम मोदी सरकार की अर्थ व्यवस्था का खुलासा किया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पेट्रोल -डीज़ल के दाम बड़ा कर ख़ज़ाना भरने में लगी है लेकिन किसी को पता नहीं कि यह रक़म कहाँ खर्च की जा रही है। खेड़ा का यह आरोप भी था कि मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये यह सरकार गोल पोस्ट बदलती है ताकि कोई सवाल न उठा सके। 

पेट्रोलियम उत्पादों पर पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान उत्पाद शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा ‘‘अगर सरकार ‘मोदी टैक्स’ रूपी अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को वापस लेती है तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत घटकर 61.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 47.51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।’’

फरवरी, 2021 में कच्चे तेल की कीमत 54 डॉलर प्रति बैरल है तो दिल्ली में पेट्रोल 89 रुपये और डीजल करीब 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘छह वर्षों में सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया। मैं इसे ‘मोदी टैक्स’ कहूंगा।’’

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीइकॉनोमीपेट्रोल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा